Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 2:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»नवरात्रि 2025 : अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा… जानें महत्व और पूजन विधि
    धर्म/ज्योतिष

    नवरात्रि 2025 : अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा… जानें महत्व और पूजन विधि

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अष्टमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : नवरात्रि के पावन पर्व में मंगलवार को अष्टमी तिथि मनाई जा रही है, जिसे दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी के रूप में जाना जाता है। यह दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना के लिए समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

    मां महागौरी का स्वरूप और महत्व

    मां महागौरी का रंग पूर्णतः गौर यानी श्वेत है, जिसके कारण उन्हें महागौरी कहा जाता है। उनके स्वरूप की तुलना शंख, चंद्रमा और कुंद के फूल से की जाती है। मां महागौरी को आठ वर्ष की कन्या के रूप में पूजा जाता है। उनके वस्त्र और आभूषण श्वेत रंग के होते हैं। वे धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली मानी जाती हैं। साथ ही शारीरिक, मानसिक और सांसारिक कष्टों का नाश करती हैं।

    मान्यता है कि मां सीता ने भगवान श्रीराम की प्राप्ति के लिए मां महागौरी की ही पूजा की थी। इस दिन पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है, विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और पारिवारिक कलह समाप्त होती है।

    अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त

    • ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04:38 से 05:26 तक
    • अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:48 से दोपहर 12:35 तक
    • विजय मुहूर्त : दोपहर 02:11 से 02:58 तक

    मां महागौरी की पूजा विधि

    1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
    2. मां महागौरी को सफेद फूल अर्पित करें।
    3. मां की वंदना मंत्र का जाप करें।
    4. भोग के रूप में हलवा, पूरी, सब्जी, काले चने और नारियल चढ़ाएं।
    5. मां को चुनरी अर्पित करें।
    6. पूजा के बाद कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन करें और भोजन कराएं। यह कार्य शुभ फलदायी माना जाता है।

    नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस पावन दिन पर मां की कृपा पाने के लिए नियम और निष्ठा के साथ पूजा करें।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 30 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Maa Mahagauri Navratri 2025 Navratri 2025: Worship of Maa Mahagauri on Ashtami Tithi... Learn the significance and method of worship worship of Maa Mahagauri नवरात्रि 2025 नवरात्रि 2025 : अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा... जानें महत्व और पूजन विधि मां महागौरी मां महागौरी की पूजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 30 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में महाअष्टमी पर बारिश की संभावना कम, 2 अक्टूबर को झमाझम बरसेंगे मेघ

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    झारखंड

    पाकुड़ में हनुमान जयंती की धूम, भव्य शोभायात्रा और अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू

    April 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    चैती छठ का आज तीसरा दिन, संध्या अर्घ्य पर बना दुर्लभ संयोग, घाटों पर उमड़ेगी आस्था

    March 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कांग्रेस संगठन में खींचतान, नई कमेटी पर उठे सवाल

    May 7, 2026

    बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, मटका लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे रघुवर-पर्णिमा

    May 7, 2026

    बोकारो में गैस टैंकर पलटते ही लगी भीषण आग, बाल-बाल टली बड़ी तबाही

    May 7, 2026

    बिहार कैबिनेट विस्तार : पीएम मोदी की मौजूदगी में मंत्री ले रहे शपथ… देखें LIVE

    May 7, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के PA हत्या’कांड पर अर्जुन मुंडा बोले- लोकतंत्र में मतभेद का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

    May 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.