Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, मटका लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे रघुवर-पर्णिमा
    जोहार ब्रेकिंग

    बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, मटका लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे रघुवर-पर्णिमा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड के हूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में गुरुवार को जमशेदपुर में भाजपा ने बिजली कटौती और पानी की समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। साकची स्थित भाजपा कार्यालय से निकला कार्यकर्ताओं का जत्था पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिर पर पानी से भरे मटके रखे थे। कई मटकों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पोस्टर भी लगाया गया था। “बिजली दो, पानी दो”, “जनता त्रस्त, सरकार मस्त” और “हेमंत सरकार जवाब दो” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

    भीषण गर्मी में जनता परेशान : भाजपा

    भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बीच शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली कटौती हो रही है। कई जगहों पर घंटों बिजली गायब रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग पीने के पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा दिक्कत झेल रहे हैं। जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में यदि लोगों को नियमित बिजली और पानी नहीं मिल रहा है, तो यह सरकार की विफलता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।

    जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी भाजपा

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज उठाने के लिए सड़क पर उतरी है। उन्होंने कहा कि कई मोहल्लों में लोग रातभर बिजली कटौती से परेशान हैं, जबकि पानी के लिए सुबह से लाइन लगानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन दोनों जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। साथ ही कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

    डीसी कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को देखते हुए डीसी कार्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान मांग की कि शहर और ग्रामीण इलाकों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, पेयजल संकट दूर करने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदला जाए। प्रदर्शन के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, सुबोध झा, प्रेम झा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Also Read : हजारीबाग में 119 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 51 मनचलों को पकड़ा

    BJP Launches Protest Over Power and Water Crisis; Raghuvar and Purnima Arrive at DC Office Carrying Pitchers बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल मटका लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे रघुवर-पर्णिमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में गैस टैंकर पलटते ही लगी भीषण आग, बाल-बाल टली बड़ी तबाही
    Next Article झारखंड कांग्रेस संगठन में खींचतान, नई कमेटी पर उठे सवाल

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.