Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में 119 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 51 मनचलों को पकड़ा
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में 119 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 51 मनचलों को पकड़ा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 7, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले में अड्डेबाजी और मनचले युवकों पर लगाम लगाने के लिए हजारीबाग पुलिस ने बीती देर रात विशेष अभियान चलाया। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर जिलेभर में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान 51 मनचले युवकों को पकड़कर थाना लाया गया। बाद में सभी को पीआर बॉन्ड पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 6 और 7 मई की रात जिले के सभी डीएसपी और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान के लिए कुल 39 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में 176 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

    जिलेभर में चला सघन जांच अभियान

    पुलिस टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उन जगहों को चिन्हित किया, जहां अक्सर युवकों की भीड़ लगने और लोगों को परेशान करने की शिकायत मिलती थी। अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 119 ठिकानों पर छापेमारी की गई। कई जगहों पर पुलिस ने युवकों से पूछताछ भी की। कार्रवाई के दौरान 51 ऐसे युवकों को हिरासत में लिया गया, जो सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी करते और राहगीरों को परेशान करते पाए गए। सभी को थाना लाकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।

    आगे भी जारी रहेगा अभियान

    एसपी अमन कुमार ने साफ किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं व आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके इलाके में कहीं अड्डेबाजी होती है या मनचले युवकों की वजह से परेशानी हो रही है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

    Also Read : फंदे पर लटकी मिली जवान लड़की की ला’श, सता रही थी नौकरी और शादी की चिंता

    51 मनचलों को पकड़ा Police Raid at 119 Locations in Hazaribagh; 51 Eve-Teasers Apprehended हजारीबाग में 119 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज : बंद घर में चल रहा था मिनी गन फैक्ट्री, बिहार-झारखंड पुलिस की संयुक्त रेड में हुआ खुलासा
    Next Article शुभेंदु अधिकारी के PA हत्या’कांड पर अर्जुन मुंडा बोले- लोकतंत्र में मतभेद का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.