Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर की गई हत्या बेहद दुखद, निंदनीय और चिंताजनक घटना है।
एक्स पर जताया शोक और नाराजगी
पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शुभेंदु अधिकारी जी के निजी सहायक श्री चंद्रनाथ रथ जी की गोली मारकर की गई हत्या का समाचार अत्यंत दुःखद, निंदनीय एवं चिंताजनक है। pic.twitter.com/zyOUXV5Ls6
— Arjun Munda (@MundaArjun) May 7, 2026
अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी समर्थन दिया है, क्योंकि लोग बदलाव, शांति और कानून का राज चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही राजनीतिक हिंसा यह दिखाती है कि वहां लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हो रहा है। मुंडा ने साफ कहा कि किसी भी लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद का जवाब गोली और हिंसा नहीं हो सकता। अर्जुन मुंडा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।
Also Read : हजारीबाग में 119 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 51 मनचलों को पकड़ा


