Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पार्टी विधायकों से बोले नवीन पटनायक, “हमें किसी बात का अफसोस नहीं है”
    ट्रेंडिंग

    पार्टी विधायकों से बोले नवीन पटनायक, “हमें किसी बात का अफसोस नहीं है”

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2024Updated:June 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ओडिशा : निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि जब उन्होंने राज्य की कमान संभाली थी, तब राज्य की 70 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही थी और अपने 24 साल के कार्यकाल में उन्होंने इसे घटाकर 10 प्रतिशत पर ला दिया है. अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजद राज्य के लिए काम करना जारी रखेगी.

    उन्होंने अपने विधायकों से कहा, “जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था, तब ओडिशा की 70 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे थी. अब केवल 10 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे है. हमारी कड़ी मेहनत ने हमें कृषि और सिंचाई क्षेत्र और महिला सशक्तीकरण में यह उपलब्धि दिलाई है. हमें इसका कोई अफसोस नहीं है.”

    बीजद के प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी पिछले 24 वर्षों से ओडिशा के लोगों की सेवा कर रही है और राज्य के लिए काम करना जारी रखेगी. इससे पहले दिन में उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार के बाद राज्यपाल रघुबर दास को अपना इस्तीफा सौंप दिया. ओडिशा में भाजपा ने 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की है, जबकि बीजद को 51 सीटें मिलीं. कांग्रेस को 14 और सीपीएम को एक सीट मिली, जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां विधानसभा चुनाव जीता. आपको बता दें कि मंगलवार को नतीजे घोषित किए गए. नवीन पटनायक का इस्तीफा ओडिशा की राजनीति में एक युग का अंत है. उन्होंने 5 मार्च 2000 को पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और तब से वे चार बार यहां के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. सुबह नवीन पटनायक से मुलाकात करने वाले बीजद विधायक अरुण साहू ने कहा, “नवीन पटनायक का दिल बड़ा है. उन्होंने हमें राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए कहा है. हम उनके आभारी हैं.”

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक्शन में डीजीपी, कहा- बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ पकड़ाये तो डीआईजी नपेंगे
    Next Article सड़क दुर्घटना में मारे गए दो लोगों के परिजनों से मिले डालसा सचिव, कानूनी सहायता का दिया आश्वासन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.