Patna : नई सरकार के गठन के बाद जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने इस पद के लिए 2 दिसंबर को नामांकन दाखिल किया था और निर्विरोध निर्वाचित हुए।
बिहार में एनडीए सरकार की वापसी के बाद नई सरकार का गठन हुआ और इसके साथ ही बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया गया। पांच दिवसीय सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर सबसे वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव को विधानसभा का प्रोक्टेम स्पीकर चुना गया। उन्होंने सभी विधायकों को शपथ दिलाई।
विधायकों के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें बीजेपी विधायक प्रेम कुमार अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल हुआ।
स्पीकर ने नामांकन के लिए 3 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक का समय तय किया था। इस दौरान कोई अन्य सदस्य नामांकन नहीं दाखिल किया, जिससे नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष बने। विपक्ष के किसी सदस्य ने इस चुनाव का विरोध नहीं किया।
Also Read : भारत सरकार लॉन्च करेगी ड्राइवर-स्वामित्व वाली राइड-हेलिंग ऐप ‘Bharat Taxi’


