Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मुजफ्फरपुर रे’प-मौ’त मामला : मृतका की मां के लिए नौकरी की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    ट्रेंडिंग

    मुजफ्फरपुर रे’प-मौ’त मामला : मृतका की मां के लिए नौकरी की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुजफ्फरपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में 11 साल की दलित बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने आज यानी बुधवार को 11 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल करीब 45 मिनट तक राजभवन में रहा।

    मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी में बच्ची से रेप मामले को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम 11 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।#MuzaffarpurCase #KudhniIncident #RajeshRam #CongressBihar #BiharNews #ChildSafety #JusticeForVictim… pic.twitter.com/pBx942x8xR

    — FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 4, 2025

    घटना का विवरण

    26 मई को मुजफ्फरपुर में 11 साल की दलित बच्ची के साथ रेप के बाद आरोपी ने उसका गला और सीना चाकू से चीर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले SKMCH में भर्ती किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे पटना के PMCH रेफर किया गया। PMCH में कई घंटों तक बच्ची को बेड नहीं मिला। जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम अस्पताल पहुंचे और बच्ची को बेड दिलाने की कोशिश की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को फोन किया, लेकिन उनका दावा है कि मंत्री ने कॉल रिसीव नहीं किया। चार घंटे के हंगामे के बाद बच्ची को बेड मिला, लेकिन 1 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    इस घटना के विरोध में रविवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और दोनों नेताओं के इस्तीफे की मांग की। महिला कार्यकर्ता चूड़ियां लेकर विरोध में शामिल हुईं। सोमवार को कांग्रेस ने सदाकत आश्रम से मुख्यमंत्री आवास तक ‘हल्ला बोल मार्च’ निकाला, लेकिन पुलिस ने राजा पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु और बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

    राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा, “मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी और फिर इलाज में हुई लापरवाही बेहद शर्मनाक है। अगर समय पर इलाज मिला होता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। डबल इंजन सरकार ने सुरक्षा तो दूर, जीवन रक्षा में भी घोर लापरवाही बरती। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक हम चुप नहीं बैठेंगे। दोषियों और लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

    मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी और फिर इलाज़ में हुई लापरवाही बेहद शर्मनाक है।

    अगर समय पर इलाज़ मिला होता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। लेकिन डबल इंजन सरकार ने सुरक्षा तो दूर, जीवन रक्षा में भी घोर लापरवाही बरती।

    पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक हम चुप नहीं… https://t.co/KPzLQHabCh

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 1, 2025

    Also Read : रातू रोड पिस्का मोड़ में साइन बोर्डों की गड़बड़ी, लोग हो रहे परेशान

    bihar government Bihar Politics brutality against minor girl Congress delegation Demand for Justice Governor law and order Memorandum murder muzaffarpur Protest Raj Bhavan Rajesh Ram rape case कांग्रेस कानून व्यवस्था ज्ञापन न्याय की मांग बच्ची के साथ दरिंदगी बिहार राजनीति बिहार सरकार मुजफ्फरपुर राजभवन राजेश राम राज्यपाल रेप केस विरोध प्रदर्शन शिष्टमंडल हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमानगो के इस फ्लैट में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article भागलपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.