Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»अगल-बगल मुस्लिमों के मकान, बीच में 250 साल पुराना शिव मंदिर, पूजा-पाठ के लिए ताला खोलने के सवाल पर कही ये बात
    देश

    अगल-बगल मुस्लिमों के मकान, बीच में 250 साल पुराना शिव मंदिर, पूजा-पाठ के लिए ताला खोलने के सवाल पर कही ये बात

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वाराणसी: वाराणसी  के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा इलाके में एक मंदिर को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है. मंदिर को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह सिद्धेश्वर महादेव का मंदिर है, जो करीब ढाई सौ साल पुराना है, लेकिन पिछले कई दशकों से बंद पड़ा है. इस मंदिर को लेकर सनातन रक्षक दल ने पुलिस में प्रार्थना पत्र दाखिल किया और इसे खोलकर पूजा-पाठ कराने की मांग की. मंदिर से सटे एक मुस्लिम परिवार ने दावा किया है कि यह मंदिर उनकी संपत्ति का हिस्सा है, जिसे उनके पिता ने 1931 में खरीदा था.

    इस परिवार ने यह भी कहा कि अगर कोई पूजा करना चाहता है तो वे उसका स्वागत करते हैं, लेकिन मंदिर को बंद करने का आरोप गलत है. परिवार के सदस्य मोहम्मद जकी ने बताया कि उनके पिता ने यह प्रॉपर्टी खरीदी थी, और मंदिर की मरम्मत और सफाई का काम उनके परिवार ने ही किया है.

    ये भी पढ़ें ठंड ऐसी कि मंडप में ही बेहोश हुआ दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया यह कदम

    मुस्लिम परिवार ने मंदिर की मिल्कियत का दावा करते हुए कहा कि यह मंदिर लंबे समय से बंद पड़ा था और इसका ताला भी उनके ही परिवार द्वारा लगाया गया था. उन्होंने कहा कि अगर कोई आस्थावान व्यक्ति पूजा करता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मंदिर पर कब्जा करने का आरोप गलत है. इस मामले में पुलिस प्रशासन ने मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और दोनों पक्षों से बातचीत की कोशिश की जा रही है. हालांकि, मुस्लिम परिवार का कहना है कि वे किसी भी पूजा-पाठ को रोकते नहीं हैं और अगर कोई शांति से आकर पूजा करना चाहता है, तो वे उसका स्वागत करते हैं.

     

    1931 आस्थावान व्यक्ति कस्टमर कागजात ताला धार्मिक विवाद पुलिस पुलिस प्रशासन पूजा में स्वागत पूजा-पाठ प्रॉपर्टी बनारस मदनपुरा मंदिर की मिल्कियत मंदिर बंद मरम्मत मुस्लिम परिवार मुस्लिम बहुल इलाका मोहम्मद जकी वाराणसी विवाद शांति सड़क चौड़ीकरण संतुलन सनातन रक्षक दल सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सुरक्षा व्यवस्था हिंदू आबादी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद मे “फिलीस्तीन” लिखा हुआ बैग लेकर आई प्रियंका गाँधी, मचा बवाल…
    Next Article ट्रेन में पकड़ी गई थी 3 करोड़ की चाइनीज ई-सिगरेट, पार्सल इंचार्ज के बाद अब स्टेशन मैनेजर भी हुए सस्पेंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.