Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ब्याज पर पैसा देने वाले व्यवसायी की हत्या, आरोपी कदमा मैरीन ड्राइव से गिरफ्तार
    झारखंड

    ब्याज पर पैसा देने वाले व्यवसायी की हत्या, आरोपी कदमा मैरीन ड्राइव से गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : हत्या करने के बाद शव को बैग में लेकर आरोपी पूरा शहर घूमता रहा। बीच-बीच में परिजनों को वीडियो कॉल करके लाश भी दिखाता रहा। परिजनों की सूचना देने पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। उसके पास से ही शव बरामद किया गया है। बताया जाता है कि साकची थाना अंतर्गत काशीडीह काली मंदिर के पास रहने बाले धर्मेंद्र सिंह की हत्या उनसे अक्सर ब्याज पर पैसा लेने वाले ने गुरुवार देर रात हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह शव को बैग में रखकर पहले पूरा शहर में घूमा।

    फिर परिजनों को वीडियो कॉल कर दिखाया भी। हत्या करने से पहले उसने धर्मेंद्र के बेटे गोलू को जान से मारने की धमकी दी थी और 50 लाख रुपए देने की मांग की थी। हत्या करने का आरोप टाटा स्टील के LD 3 डिपार्टमेंट के कर्मचारी विश्वजीत प्रधान पर लगा है। कदमा पुलिस ने आरोपी को कदमा मैरीन ड्राइव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि, अब तक आरोपी ने हत्या क्यों की, कैसे की इसकी जानकारी नहीं दे सका है। गोलू ने बताया, ‘पिता ब्याज पर पैसा देते थे।

    विश्वजीत ने उनसे ब्याज पर 5 लाख रुपए कर्ज लिया था। इसके बदले वह प्रतिमाह 3 फीसदी के हिसाब से ब्याज देता था। कुछ दिन पहले उसने पापा से 50 लाख रुपए की मांग की थी। तब पापा ने कहा था कि 25 लाख रुपए दे सकते हैं। इस बीच गुरुवार शाम वह घर से गायब हो गए। रात को विश्वजीत ने फोन कर 50 लाख रुपए लेकर आने के लिए कहा। इससे मैंने इनकार कर दिया। इसके बाद उसने मुझे घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच रात करीब ढाई बजे पिता के कत्ल की सूचना मिली।’

    बेटे ने बताया, ‘पिता की हत्या करने वाले शख्स ने वीडियो कॉल कर बताया कि धर्मेंद्र की हत्या कर दिया हूं। वह अपनी कार में शव को रखकर पूरे शहर में घूम रहा था। तब मैंने इसकी सूचना पुलिस को दी।’ सूचना के बाद कदमा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी की कार को रोका। जांच करने पर कार के अंदर से शव बरामद किया गया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेनरा बैंक में शटर तोड़कर चोरी, पुलिस मामले की जाँच में जुटी
    Next Article घर में कमरे के अंदर मां-बेटी का शव फंदे से लटका मिला, लोगों ने हत्या की आशंका जताई

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.