Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बीसीसीएल के नए निदेशक कार्मिक होंगे मुरलीकृष्णन रमैया
    झारखंड

    बीसीसीएल के नए निदेशक कार्मिक होंगे मुरलीकृष्णन रमैया

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट में महाप्रबंधक कार्मिक मुरलीकृष्णन रमैया बीसीसीएल के नए निदेशक कार्मिक होंगे। भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी किशोर कुमार ने मंगलवार को कोल इंडिया चेयरमैन को पत्र जारी कर जानकारी दी। कोल इंडिया चेयरमैन के निर्देश पर मुख्य प्रबंधक सुरपुरेड्डी वी रवींद्रनाथ ने बीसीसीएल में पदस्थापन को लेकर पत्र जारी कर दिया है। रमैया ने दैनिक जागरण को बताया कि लंबित मामलों का निपटारा करना है। इस लिहाज से शुक्रवार को योगदान करने का प्लान है।

    उन्होंने कहा कि कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया व कंपनी की जो गाइड लाइन है उसे बेहतर ढंग से लागू करना प्राथमिकता में होगी। रमैया ने बताया कि 1989 जनवरी में दुर्गापुर स्टील में एमटी पद पर योगदान दिया। इसके बाद 2019 में सेंट्रल मार्केटिंग विभाग में काम किया। उसके बाद फिर सेल में आ गया।

    बचपन में पढ़ाई-लिखाई नागपुर में हुई। पिता वहां ओडनेशन फैक्ट्री में काम करते थे। इसके बाद उच्च पढ़ाई नागपुर व कोलकाता में हुई।रमैया कार्मिक के कई विभाग के बेहतर जानकार हैं। उनकी एक बहन रेलवे में कार्यरत है। मालूम हो कि सीसीएल के डीपी एचएन मिश्रा बीसीसीएल डीपी के पदभार संभाल रहे है।

    बीसीसीएल कार्मिक विभाग को अधिक से अधिक दक्ष बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों की कार्यकुशलता एवं निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम में क्षेत्र संख्या 1 से 6 एवं मुख्यालय के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को एरिया सेवन से चांच विक्टोरिया एरिया के अधिकारी शामिल हुए। मानव संसाधन विकास विभाग कल्याण भवन में अनुशासनात्मक कार्यवाही और आंतरिक पूछताछ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    कंपनी के सीएमडी समीरन दत्ता के निर्देशानुसार कंपनी में पिछले कुछ दिनों से निरंतर एक विशेष पहल के तहत कुछ न कुछ आयोजन हो रहे हैं। नियोजन से संबंधित मामलों में तेजी लाने के उद्देश्य से अभी बीसीसीएल आपके द्वार अभियान भी चला रही है।

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रबंधक कार्मिक विद्युत साहा ने कहा कि अधिकारियों को हर परिस्थिति में काम करने का तरीका आना चाहिए। कार्मिक विभाग के पास बड़ी जिम्मेवारी होती है। मौके पर पूर्व अपर मुख्य श्रम आयुक्त कल्लोल दत्त, एचआरडी प्रभारी जीएम एमके पासी, एचओडी विधि वेदप्रकाश, राजीव कुमार मिश्रा, एसके सिंह, एसपी राय, अखिलेश सिंह, मुख्य प्रबंधक संजय राणा आदि मौजूद थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : हिंदी विद्यापीठ के कर्मी का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article पलामू : 13 वर्ष की बच्ची और उसकी भाभी के साथ छेड़खानी, मकान मालिक गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-24 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.