Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Feb, 2026 ♦ 5:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा, 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा, 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना

    Kajal KumariBy Kajal KumariJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निकाय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। राज्य के सभी 48 शहरी निकायों में एक ही दिन 23 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 27 फरवरी को कराई जाएगी।

    निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को होगी। उम्मीदवार 6 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 7 फरवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

    ट्रिपल टेस्ट के बाद पहली बार चुनाव

    यह नगर निकाय चुनाव कई मायनों में खास माने जा रहे हैं। ट्रिपल टेस्ट पूरा होने के बाद राज्य में पहली बार नगर निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं। इन चुनावों में कुल 48 निकाय शामिल हैं, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत हैं। वर्ष 2020 से ही इन निकायों के चुनाव लंबित थे। उस समय कोरोना महामारी के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद ओबीसी आरक्षण और ट्रिपल टेस्ट को लेकर निर्णय में देरी होती रही। अंततः हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी।

    शहरी विकास के लिए अहम चुनाव

    नगर निकायों के माध्यम से शहरों के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा। शहरी विकास की दिशा तय करने में इन निकायों की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है।

    Also Read : गणतंत्र दिवस का रील बनाने के चक्कर मे भूल गए नियम-कानून, थाना में करने लगे शूटिंग और फिर…

    23 फरवरी को मतदान Municipal elections announced in Jharkhand voting to be held on February 23. झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौ’त, बाजार बंद
    Next Article UGC के नए नियम के विरोध में DSPMU में प्रदर्शन, सवर्ण छात्रों में नाराजगी बढ़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लालपुर के लूप बार में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, चारों तरफ से घेर कर मारा छापा

    February 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के सोनाहातू में दिल दहलाने वाला म’र्डर, सिर धर से अलग कर प्राइवेट पार्ट भी काटा

    February 8, 2026
    चाईबासा

    कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर अध्यक्ष के निलंबन से नाराज कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा

    February 8, 2026
    Latest Posts

    लालपुर के लूप बार में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, चारों तरफ से घेर कर मारा छापा

    February 9, 2026

    रांची के सोनाहातू में दिल दहलाने वाला म’र्डर, सिर धर से अलग कर प्राइवेट पार्ट भी काटा

    February 8, 2026

    कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर अध्यक्ष के निलंबन से नाराज कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा

    February 8, 2026

    पाकुड़ नगर निकाय चुनाव 2026 : डीसी बोले- निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं

    February 8, 2026

    राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : नीलकंठ सिंह मुंडा

    February 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.