Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गणतंत्र दिवस का रील बनाने के चक्कर मे भूल गए नियम-कानून, थाना में करने लगे शूटिंग और फिर…
    झारखंड

    गणतंत्र दिवस का रील बनाने के चक्कर मे भूल गए नियम-कानून, थाना में करने लगे शूटिंग और फिर…

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : राज्य में अक्सर दरोगा के किस्से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना से इस बार एक दरोगा चर्चा में आए हैं, उनका मामला सोशल मीडिया रील्स से जुड़ा है।

    दरअसल, हाल ही में वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि थाना परिसर के भीतर एक महिला गाने पर रील बनाते समय दिखाई दे रही है। वीडियो में हैरान करने वाली बात यह है कि थाना में पदस्थ एक दरोगा भी महिला के साथ रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं।यह वीडियो गणतंत्र दिवस के दौरान का है, जब पूरे देश में राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति का पर्व मनाया जा रहा था। उसी दिन थाना परिसर में अलग ही माहौल देखने को मिला। वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया और सरकारी दफ्तर और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे।

    सोशल मीडिया नियम और गाइडलाइन

    जानकारी के अनुसार, कार्मिक विभाग ने 4 फरवरी 2025 को सरकारी कर्मचारियों के लिए स्पष्ट गाइडलाइन जारी की थी। इसके तहत किसी भी सरकारी कर्मचारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp, X और Instagram पर ऐसी कोई सामग्री पोस्ट करने से मना किया गया है, जो सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विरुद्ध हो। गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि कार्यालय अवधि के दौरान निजी सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। साथ ही, कार्यस्थल से जुड़ी किसी भी गतिविधि को फोटो या रील के माध्यम से साझा करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

    सवाल और कार्रवाई

    स्पष्ट नियमों के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आने पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी। अभी तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    Also Read : जंगली हाथियों के हमले में एक मिस्त्री की मौ’त, दो जख्मी

    Government Conduct government employee Hussainabad instagram palamu police officer Reels Video Social Media Guidelines Viral Video Whatsapp इंस्टाग्राम पलामू पुलिस अधिकारी रील्स वीडियो वायरल वीडियो व्हाट्सएप सरकारी आचरण सरकारी कर्मचारी सोशल मीडिया दिशानिर्देश हुसैनाबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगली हाथियों के हमले में एक मिस्त्री की मौ’त, दो जख्मी
    Next Article स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौ’त, बाजार बंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.