Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड पर्यटन निगम में करोड़ों का घोटाला, ईडी ने खोली नई फाइल
    झारखंड

    झारखंड पर्यटन निगम में करोड़ों का घोटाला, ईडी ने खोली नई फाइल

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2026Updated:March 24, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पर्यटन विकास निगम (जेटीडीसी) में करोड़ों की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। करीब 10 करोड़ 40 लाख रुपये की गड़बड़ी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साल 2026 का पहला केस दर्ज किया है। इस मामले में निगम और बैंक के अधिकारियों के साथ-साथ बाहरी कनेक्शन भी सामने आ रहे हैं।

     इन अधिकारियों पर गिरी गाज

    ईडी ने अपने केस (ECIR नंबर 1/2026) में जेटीडीसी के तत्कालीन लेखापाल सह कैशियर गिरजा प्रसाद सिंह और केनरा बैंक हटिया शाखा के तत्कालीन प्रबंधक अमरजीत कुमार और आलोक कुमार को आरोपी बनाया है।

    फर्जी हस्ताक्षर से खोला गया खाता

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 21 जून 2023 को जेटीडीसी के तत्कालीन प्रबंध निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर से केनरा बैंक की हटिया शाखा में निगम के नाम पर खाता खोला गया। इसके बाद 13 अक्टूबर 2023 को उस खाते में 10 करोड़ 40 लाख 7496 रुपये ट्रांसफर किए गए।

     कई संदिग्ध खातों में पैसे ट्रांसफर

    ईडी की जांच में यह भी पता चला है कि इस रकम को योजनाबद्ध तरीके से कई अलग-अलग संदिग्ध खातों में भेजा गया। इनमें रांची और पतरातू के निजी बैंक खातों के अलावा अन्य व्यक्तियों के नाम पर खोले गए खातों में भी पैसे ट्रांसफर किए गए और बाद में निकासी कर ली गई।

     बंगाल कनेक्शन भी खंगाल रही ईडी

    इस पूरे मामले में बंगाल के कुछ कारोबारियों की भूमिका भी सामने आने की आशंका है। ईडी अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि पैसे किन-किन लोगों तक पहुंचे और किस तरह नेटवर्क काम कर रहा था।

     26 मार्च को कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

    इस केस की सुनवाई 26 मार्च को रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत में होगी। ईडी अपनी जांच की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करेगी। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश जारी है कि रकम आखिर किन खातों में और किस माध्यम से भेजी गई।

     पहले CID और ATS कर चुके हैं जांच

    इस मामले की शुरुआत धुर्वा थाना में दर्ज एफआईआर से हुई थी। बाद में पुलिस मुख्यालय के आदेश पर केस को CID ने टेकओवर किया। एटीएस के एसपी ऋषभ कुमार झा के नेतृत्व में SIT भी बनाई गई थी। विभागीय जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद ही यह मामला खुला और अब ईडी की एंट्री से जांच और तेज हो गई है।

    Also Read : एमजीएम कांड : 9 दिन से लापता मरीज का सड़ा-गला शव कैंपस में मिला, परिजनों का फूटा गुस्सा

    10 Crore Scam India ATS Probe India Bengal Link Scam Canara Bank Fraud Case CID Investigation Jharkhand ED Investigation Jharkhand Fake Account Scam Financial Irregularities India Jharkhand Tourism Scam JTDC Fraud Case Latest J money laundering case Ranchi ED Case Tourism Corporation Corruption
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएमजीएम कांड : 9 दिन से लापता मरीज का सड़ा-गला शव कैंपस में मिला, परिजनों का फूटा गुस्सा
    Next Article धनबाद-डीडीयू रेलखंड पर बढ़ेगी रफ्तार, सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की हो रही तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 5: मर्दों ने कहा नहीं बनायेंगे शौचालय, खुद बनी रानी मिस्त्री और पूरे गांव में बना दिया

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 5: मर्दों ने कहा नहीं बनायेंगे शौचालय, खुद बनी रानी मिस्त्री और पूरे गांव में बना दिया

    October 15, 2026

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.