Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»नींद ने ली मुखिया कौशल किशोर की जान, घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
    ट्रेंडिंग

    नींद ने ली मुखिया कौशल किशोर की जान, घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2025Updated:July 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुखिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : कटिहार से राजद के खुले अधिवेशन में शामिल होने पटना आ रहे मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष की आज सुबह भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कौशल किशोर यादव (62) के तौर पर की गई है। घटना नूतन पेट्रोल पंप के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार नींद आने के कारण बोलेरो ड्राइवर ने गाड़ी को खड़े ट्रक से टकरा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कौशल किशोर यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

    कौशल किशोर यादव कटिहार जिले के रोनिया गांव के मुखिया और राजद पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष थे। हादसे में चार अन्य लोग बेतरह जख्मी हुए हैं, जिनमें कौशल किशोर यादव के बेटे बंटी कुमार (35), राकेश कुमार (35), विमल कुमार मालाकार (55) और भागन यादव (32) शामिल हैं। सभी जख्मी रोनिया गांव, बरारी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। जख्मियों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    पुलिस ने शुरू की जांच, बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    हादसे की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मियों व मृतक को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने कौशल किशोर यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना भेज दिया। फतुहा थानेदार रूपक कुमार अंबुज ने मीडिया को बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    दो गाड़ियों में 10 लोग आ रहे थे पटना

    मृतक के साथ दूसरी गाड़ी में पटना आ रहे मोहम्मद तनवीर आलम ने मीडिया को बताया कि वे लोग शुक्रवार रात 10 बजे कटिहार के रोनिया गांव से दो गाड़ियों में कुल 10 लोग पटना के बापू सभागार भवन में आयोजित राजद के खुले अधिवेशन में शामिल होने के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी गाड़ी खुसरूपुर के पास चाय पीने के लिए रुक गई थी, जबकि हादसे का शिकार हुई बोलेरो आगे निकल गई थी। पटना पहुंचने पर जख्मी बंटी कुमार ने फोन कर हादसे और अपने पिता की मौत की सूचना दी, जिसके बाद वे लोग वापस लौटे।

    Also Read : रामगढ़ में अवैध खनन से बड़ा हादसा, करमा प्रोजेक्ट में जमीन धंसने से 8 से 10 लोग दबे

    Bihar news Bolero accident district president death drowsy driving Fatal Crash Katihar Katihar accident Kaushal Kishore Yadav Mukhia Sangh patna Patna incident RJD convention Road Accident road safety truck collision कटिहार कटिहार हादसा कौशल किशोर यादव जिलाध्यक्ष मौत ट्रक से टक्कर नींद में ड्राइविंग पटना पटना दुर्घटना बिहार समाचार बोलेरो दुर्घटना भीषण दुर्घटना मुखिया संघ राजद अधिवेशन सड़क सुरक्षा सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 6 जुलाई को आएंगे झारखंड
    Next Article चुकंदर का अधिक सेवन करना हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.