Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर
    खेल-सिनेमा

    MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धोनी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं। उनके क्रिकेटिंग सफर की शुरुआत से लेकर उनके शानदार करियर के अंत तक, उनकी कहानी प्रेरणा से भरी है।

    मुश्किल शुरुआत से बने क्रिकेट के ‘कैप्टन कूल’

    धोनी का क्रिकेटिंग सफर आसान नहीं था। 1998 में 18 साल की उम्र में सेंट्रल कोल्स फील्ड लिमिटेड के लिए खेलते हुए उनकी मुलाकात देवल सहाय से हुई। इसके बाद साउथ सेंट्रल रेलवे के डीआरएम अनिमेष गांगुली ने उनकी बल्लेबाजी को देखकर उन्हें रेलवे टीम में खेलने का मौका दिया। खेल कोटे के तहत टीटीई की नौकरी पाने वाले धोनी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू का मौका दिया।

    हालांकि, धोनी का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच निराशाजनक रहा और वह बिना खाता खोले रन आउट हो गए। लेकिन इसके बाद उन्होंने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन और श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की नाबाद पारी खेलकर दुनिया को अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का परिचय दिया। यहीं से वह एक विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मशहूर हुए।

    भारत को दिलाई विश्व विजेता की उपाधि

    2007 में धोनी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। उनकी शानदार कप्तानी में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद 2011 में धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 91 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को 28 साल बाद विश्व चैंपियन बनाया। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2010 व 2016 में एशिया कप जीतकर धोनी ने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया।

    IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रचा इतिहास

    धोनी की कप्तानी का जादू सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार चैंपियन बनाया। 42 साल की उम्र में भी धोनी का जलवा बरकरार है और वह IPL में लगातार खेल रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि दर्शक सिर्फ उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं।

     करियर का अंत भी रन आउट के साथ

    धोनी का अंतरराष्ट्रीय करियर जैसे शुरू हुआ था, वैसे ही खत्म हुआ। 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ वह 50 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद 15 अगस्त 2020 को धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया।

     धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट आंकड़े

    •  टेस्ट : 90 मैच, 4876 रन, औसत 30.09, 6 शतक, 33 अर्धशतक, सर्वश्रेष्ठ स्कोर 224।
    •  वनडे : 350 मैच, 10773 रन, औसत 50.57, 10 शतक, 73 अर्धशतक।
    •  टी20 : 98 मैच, 1617 रन, सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56।

    धोनी आज भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में राज करते हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

    Also Read : मुफ्फसिल थानेदार कुणाल किशोर बने मिसाल, नट्ठा गाय से नंदनी और फिर मातृत्व तक की मार्मिक यात्रा

    7 जुलाई cricket career Cricket Legend Dhoni 44th birthday Dhoni birthday Dhoni fan club Dhoni's journey former captain historic victories Indian cricket Indian Team Inspirational story July 7 Mahendra Singh Dhoni ms dhoni successful captain एमएस धोनी ऐतिहासिक जीत क्रिकेट करियर क्रिकेट लीजेंड धोनी 44वां जन्मदिन धोनी का सफर धोनी जन्मदिन धोनी फैन क्लब पूर्व कप्तान प्रेरणादायक कहानी भारतीय क्रिकेट भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी सफल कप्तान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी
    Next Article बिहार के आकाशदीप ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, गांव में खुशी की लहर

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीक: नौकरी कर रहा ASO भानु प्रताप गिरफ्तार, ICN निदेशक मिथिलेश सिंह के दो रिश्तेदारों को CID ने दबोचा

    October 30, 2026
    झारखंड

    जेसोवा दिवाली मेला में उमड़ी भीड़, खरीदारी के साथ सुर और संस्कृति का दिखा रंग

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : गरीबी के कारण नहीं होगी किसी बच्चे की मौत, 350 से अधिक जन्मजात हृदय रोगी बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बिशप सिमांत तिर्की के निधन पर सुबोधकांत सहाय और शिल्पी नेहा तिर्की ने जताया शोक, बताया – समाज के लिए अपूरणीय क्षति

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : SIR के खिलाफ विपक्ष का आर-पार का ऐलान, मनोज पांडेय बोले- लड़ाई राजनीतिक दल की नहीं, लोकतंत्र बचाने और नागरिकों के अस्तित्व की

    October 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा को लेकर सिमडेगा प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर CCTV से होगी निगरानी

    October 30, 2026
    Latest Posts

    सीजीएल पेपर लीक: नौकरी कर रहा ASO भानु प्रताप गिरफ्तार, ICN निदेशक मिथिलेश सिंह के दो रिश्तेदारों को CID ने दबोचा

    October 30, 2026

    जेसोवा दिवाली मेला में उमड़ी भीड़, खरीदारी के साथ सुर और संस्कृति का दिखा रंग

    October 30, 2026

    नगालैंड से बिहार तक चल रहा था AK-47 की तस्करी का खेल, NIA ने फरार आरोपी को दबोचा

    October 30, 2026

    गाड़ी आपकी, लाखों का कैश हमारा… और ओरमांझी में ठगी के अनोखे खेल का खुलासा

    October 30, 2026

    Breaking घाघरा मौजा में 96 डीसमील जमीन बना राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत के हत्या का कारण, रांची पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

    October 30, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.