Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»भीषण अग्निकांड में 12 से अधिक घर जलकर हुए राख, लाखों का नुकसान
    बिहार

    भीषण अग्निकांड में 12 से अधिक घर जलकर हुए राख, लाखों का नुकसान

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के विशुनपुर वार्ड 12 टोला में एक भीषण अग्निकांड की घटना घटी है. मिली जानकारी के अनुसार, खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया जिससे दर्जनों घर जलकर खाक हो गए. इस अग्निकांड में 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

    दो घंटे बाद पाया गया काबू

    गांव में कई परिवारों के घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिससे कीमती सामान, गहने, अनाज और अन्य वस्तुएं भी जलकर राख हो गईं. इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और पीड़ित परिवारों में मायूसी छा गई. आग की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. तीन दमकल गाड़ियों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे में आग पर काबू पा लिया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

    इन परिवारों के घर जलकर हुए राख

    अग्निकांड में कांति देवी, रेखा देवी, बिहारी राम, रणजीत राय, कृष्णा राम, रंजीत राम, महेश राम और मुकेश राम सहित कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए हैं. प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की गई है. यह घटना गांववासियों के लिए एक बड़े धक्के के रूप में सामने आई है, और अब प्रशासन और स्थानीय लोग राहत कार्यों में जुटे हुए हैं.

    Also Read : गिरिडीह मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- छत्तीसगढ़ के लोग बिगाड़ रहे झारखंड का माहौल

    Also Read : गर्मियों में आटा गूंथकर फ्रिज में रखना हो सकता है खतरनाक ! जानें क्यों… 

    Also Read : जॉयमाल्या बागची बने सुप्रीम कोर्ट के जज, ली शपथ

    Also Read : रघुवर सरकार के मंत्रियों की संपत्ति जांच नहीं होगी, PIL डिसमिस

    Also Read : उलियान गुरुद्वारा से पूर्व पकड़ाया कुख्यात अपराधी भानु, हथियार सप्लायर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    15 lakh rupees 15 लाख रुपये का नुकसान Blaze damage disaster Fire Incident houses burnt kitchen fire Maniyari muzaffarpur property loss spark Tola Vishunpur Ward 12 अग्निकांड आग की घटना घर जलने चूल्हे से चिंगारी टोला तबाही मनियारी मुजफ्फरपुर वार्ड 12 विकराल आग विशुनपुर संपत्ति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- छत्तीसगढ़ के लोग बिगाड़ रहे झारखंड का माहौल
    Next Article फरार बिट्टू सिंह के घर इश्तेहार चिपका गयी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.