Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मोंटी भइया तीन महिला साथियों के साथ धराया… जानिये मामला
    क्राइम

    मोंटी भइया तीन महिला साथियों के साथ धराया… जानिये मामला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 10, 2025Updated:April 10, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइबर
    धनबाद साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी गिरोह के सरगना समेत 4 को दबोचा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ऑनलाइन ठगी गिरोह के सरगना समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के श्रीराम प्लाजा के पास राजेन्द्र मार्केट में एक मकान पर छापा मारा। इस छापेमारी में कुख्यात साइबर अपराधी मनीष कुमार उर्फ मोंटी भैया और उसकी तीन महिला साथियों को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस ने बताया कि ये अपराधी ऑनलाइन ठगी की गतिविधियों में लिप्त थे। छापेमारी में उनके पास से कई मोबाइल फोन बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को ठगते थे। वे ग्राहकों को मेंबरशिप, अश्लील चैट, लाइव न्यूड वीडियो और यौन संबंध बनाने का झांसा देकर पैसे ठगते थे। इसके बाद वे पीड़ितों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।

    जांच में यह भी सामने आया कि इस गिरोह में कई युवतियां शामिल थीं, जिन्हें मनीष कुमार उर्फ मोंटी भैया के द्वारा भर्ती किया गया था। मोंटी भैया इस गिरोह का मुखिया था और उसकी दूसरी पत्नी लड़कियों की भर्ती और निगरानी करती थी। मोंटी फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके सिम कार्ड और मोबाइल फोन उपलब्ध कराता था और ठगी से कमाए गए पैसों का हिसाब रखता था। गिरोह में काम करने वाली महिलाओं को ठगी की रकम का आधा हिस्सा तुरंत दिया जाता था, जबकि बाकी रकम मोंटी भैया रखता था।

    पुलिस को इनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक मोबाइल नंबर के खिलाफ पहले से ही एक शिकायत मिल चुकी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे दोस्ती के बहाने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर ठगा गया था।

    Also Read : झारखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    Arrest Bank Modh Police Station confidential information Cyber DSP Sanjeev Kumar cybercrime Dhanbad Police Female associates gang kingpin major success Manish Kumar Monty Bhaiya online fraud press conference Raid Rajendra Market senior superintendent of police Shriram Plaza ऑनलाइन ठगी गिरफ्तारी गिरोह गुप्त सूचना छापेमारी धनबाद पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस बड़ी सफलता बैंक मोड़ थाना मनीष कुमार महिला साथी मोंटी भैया राजेन्द्र मार्केट वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीराम प्लाजा सरगना साइबर अपराध साइबर डीएसपी संजीव कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article3 दिनों तक झारखंड सचिवालय बंद, बैंकों में भी छुट्टी
    Next Article पलामू में बदला मौसम, झमाझम बारिश के साथ पड़े ओले

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.