Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 3:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र : हेमंत पर बरसे मंत्री सीपी सिंह
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र : हेमंत पर बरसे मंत्री सीपी सिंह

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLIve Teem : शुक्रवार को झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र पांचवें दिन भी विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामेदार रहा। विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के अलग-अलग विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये। वहीं राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह एक बार फिर विपक्ष के आरोपों पर बिफर पड़े। श्री सिंह ने विपक्ष को सबूत के साथ उचित फोरम पर शिकायत करने की सलाह दी।
    वहीं सदन में भाजपा विधायक राधाकृष्ण किशोर ने सदन में पारा शिक्षकों का मामला उठाया, जिसके बाद पारा शिक्षकों की सर्टिफिकेट की जांच रोक दी गयी। इस मामले में एक कमेटी का गठन किया जायेगा, जो सितंबर तक अपनी रिपोर्ट देगी। उसके बाद पारा शिक्षकों की सर्टिफिकेट की फिर से जांच शुरू होगी। पारा शिक्षकों के अलावा झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के प्रमुख राहुल पुरवार की कथित कमीशनखोरी का मुद्दा भी सदन में उठा। मुख्य विपक्षी पार्टी झामुमो ने आरोप लगाया कि जेबीवीएनएल के प्रमुख राहुल पुरवार ठेका कंपनियों से कमीशन मांगते हैं। इसकी वजह से कंपनियों का झारखंड में काम करना मुश्किल हो गया है। एक दिन पहले ही झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की ओर से टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की कंसल्टेंसी कंपनी के एक अधिकारी के ई-मेल से भेजी गयी एक चिट्ठी जारी की थी। टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को इंजीनियरिंग एवं टेक्निकल सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी के अविनाश कुमार ने यह पत्र प्रदेश के मुख्य सचिव डीके त्रिपाठी को लिखा था, जिसमें राहुल पुरवार पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं। इसी पत्र को आधार बनाकर हेमंत सोरेन और झामुमो ने शुक्रवार को विधानसभा में रघुवर दास की सरकार को घेरने का प्रयास किया। सरकार से जवाब मांगा। इस मुद्दे पर सदन में हंगामा हो गया और स्पीकर को 12 बजे तक के लिए सदन को स्थगित करना पड़ा। 12 बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। शून्यकाल शुरू होते ही विरोधी दलों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news #Poltical News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहार्डकोर नक्सली रवींद्र गंझू की पत्नी ललिता गिरफ्तार
    Next Article बोल बम के नारों से गूंजा बाबानगरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बाइक सवार दंपत्ति पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पत्नी की मौ,त, पति गंभीर

    April 27, 2026
    चाईबासा

    18 साल के युवक ने की फंदे पर लटकी मिली ला’श, जांच में जुटी पुलिस

    April 26, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में 51 कन्याओं ने लिए सात फेरे, चंकी पांडे बने खास मेहमान

    April 26, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में बाइक सवार दंपत्ति पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पत्नी की मौ,त, पति गंभीर

    April 27, 2026

    18 साल के युवक ने की फंदे पर लटकी मिली ला’श, जांच में जुटी पुलिस

    April 26, 2026

    जामताड़ा में 51 कन्याओं ने लिए सात फेरे, चंकी पांडे बने खास मेहमान

    April 26, 2026

    पलामू में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, बिहार के 6 लोग 840 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार

    April 26, 2026

    रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.