JoharLive Teem : भाकपा माओवादी के 15 लखा के ईमानी नक्सली रवींद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी को लोहरदगा पुलिस ने रायडीह से गिरफ्तार किया है। लोहरदगा एसपी प्रियदर्शी आलोक ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नक्सली ललिता देवी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। जिसपर कार्रवाई करते हुए लोहरदगा पुलिस ने गुमला पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को अहले सुबह गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। लोहरदगा के एसपी ने बताया कि ललिता देवी नक्सल गतिविधियों में संलिप्त रहने के साथ अपने पति रवींद्र गंझू द्वारा किए जाने वाले थे नक्सल विरोधी कार्यों में साथ देती थी। एसपी का यह भी कहना है कि ललिता देवी की गिरफ्तारी से कई नक्सल कांडों का खुलासा होगा और क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। फिलहाल लोहरदगा पुलिस गिरफ्त में आई नक्सली ललिता देवी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई के साथ ही हाई कोर नक्सली रवींद्र गंझू की गिरफ्तारी के दिशा में जुटी है।
हार्डकोर नक्सली रवींद्र गंझू की पत्नी ललिता गिरफ्तार
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleपुलिस इंस्पेक्टर ने पत्नी समेत तीन को मारी गोली, एक की मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

