JoharLive Teem : जमशेदपुर शहर के सोनारी स्थित नौलखा अपार्टमेंट में इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता ने तीन लोगों को गोली मारी, जिसमें एक की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी, उसके तथाकथित ब्वायफ्रेंड और उसकी मां को गोली मारी। इसमें ब्वायफ्रेंड की मां की मौत हो गई, जबकि पत्नी और ब्वायफ्रेंड टीएमएच में भर्ती कराए गए हैं। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर पहले से निलंबित चल रहा है। वह पहले पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना में पदस्थापित था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता बेटे संग पटना से जमशेदपुर लौटी थी। पूनम गुप्ता का मायके पटना में है। उसके आने की जानकारी मिलने के बाद तथाकथित ब्यायफ्रैंड अपनी मां के साथ मिलने पहुंच गया। यह देखकर इंस्पेक्टर आपा खो बैठा और पत्नी, उसके ब्यायफ्रैंड और उसकी मां को गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह भाग निकला। ब्यायफ्रैंड भी पटना का ही रहने वाला है।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
