Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»नजरबंदी शिविरों को लेकर झूठ बोलते हैं मोदी : राहुल
    देश

    नजरबंदी शिविरों को लेकर झूठ बोलते हैं मोदी : राहुल

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि देश में कहीं भी नजरबंदी शिविर नहीं होने का उनका दावा गलत है और इन शिविर लेकर जारी वीडियो श्री मोदी के झूठ की पोल खोलता है।

    श्री गांधी ने कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित झंडा राेहण समारोह के दौरान कहा कि वह झूठे हैं या श्री मोदी झूठ बोल रहे हैं इसका साक्ष्य हाल में जारी एक वीडियो है। श्री गांधी ने यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है जिसमें असम में निर्माणाधीन एक नजरबंदी शिविर काे दिखाया गया है।

    भारतीय जनता पार्टी ने श्री गांधी को इस साल का सबसे बड़ा झूठा आदमी बताया है जिसका करारा जवाब देते हुए श्री गांधी ने कहा “श्री मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि हिंदुस्तान में कहीं कोई नजरबंदी शिविर नहीं है। उसके बाद मैने ट्वीट किया और आप सबने इस वीडियो को देखा है। यह नजरबंदी शिविर की वीडियो है। इसे देखकर आप ही तय कीजिए कि झूठ कौन बोल रहा है।”

    नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी उन्होंने श्री मोदी पर निशाना साधा और इसे नोटबंदी से भी ज्यादा खतरनाक बताते हुए कहा कि इससे गरीबों को बहुत नुकसान होगा। मोदी सरकार के इस फैसले का लाभ सिर्फ श्री मोदी के 15 नजदीकी कारोबारी मित्रों को मिलेगा।

    उन्होंने कहा “यह पूरा तमाशा चल रहा है और यह नोटबंदी दो है। इससे गरीबों को भारी नुकसान होगा। गरीब नोटबंदी भूल जाएगा क्योंकि इससे उसको नोटबंदी से दोगुना झटका लगने वाला है। इसमें देश के हर गरीब से कहा जाएगा कि आप हिंदुस्तानी हैं या नहीं इसका हां या ना में जवाब दीजिए। लेकिन उनके 15 दोस्तों को कोई दस्तावेज नहीं दिखाना पड़ेगा। दूसरा सारा का सारा पैसा श्री मोदी के उन 15 दोस्तों की जेब में जाएगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रियंका गांधी का तंज, अफसरों को नहीं है संविधान की फिक्र
    Next Article राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : झारखण्ड के डमकच ने मचाया धूम

    Related Posts

    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.