Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मृत्युदंड, मोदी सरकार ने की बचाने की पहल
    क्राइम

    यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मृत्युदंड, मोदी सरकार ने की बचाने की पहल

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nimisha Priya :  केरल निवासी नर्स निमिषा प्रिया को यमन में हत्या के एक मामले में अदालत ने मौत की सजा सुनाई है. राष्ट्रपति रशद अल-अलीमी ने हाल ही में इस सजा की पुष्टि करते हुए अंतिम आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं. निमिषा को महीने भर के भीतर मृत्युदंड हो सकता है. ऐसे में भारत की मोदी सरकार ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की बात कही है.

    भारत सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए निमिषा के परिवार को कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि सरकार निमिषा प्रिया के मामले से पूरी तरह अवगत है और उन्हें हरसंभव मदद की जा रही है.

    2012 में काम करने गई थी यमन

    बता दें कि निमिषा प्रिया 2012 में काम करने यमन गई थी, जहां 2017 में यमन के नागरिक तलाल अब्दो मेहदी की हत्या का उन पर आरोप लगा. हालांकि, निमिषा ने दावा किया था कि उनका इरादा हत्या का नहीं था. उन्होंने तलाल को नशीला इंजेक्शन दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन यह एक दुर्घटना थी.

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, तलाल और निमिषा ने मिलकर एक क्लीनिक शुरू किया था. लेकिन तलाल ने धोखाधड़ी करते हुए क्लीनिक की आय पर कब्जा कर लिया और खुद को निमिषा का पति बताने लगा. विवाद बढ़ने पर तलाल निमिषा के साथ मारपीट और उसका यौन शोषण करने लगा. इस उत्पीड़न से तंग आकर निमिषा ने तलाल से अपना पासपोर्ट वापस लेने के लिए उसे नशीला इंजेक्शन दिया. हालांकि, यमन की निचली अदालत और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने निमिषा को हत्या का दोषी मानते हुए उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई है.

    https://x.com/ani_digital/status/1873953107300016163

    Also Read: पाकिस्तानी चौकियों पर तालीबानी लड़ाकों का कब्जा! पाक Army ने दी यह सफाई

    death penalty for justice Human Rights human rights organization Indian diplomacy indian government Indian nurse International Law Kerala legal aid legal support Ministry of External Affairs Modi government Murder case Nimisha Priya nurse award Randhir Jaiswal Rashad al-Alimi Talal Abdo Mehdi Yemen Yemen court Yemen President Yemeni trial अंतरराष्ट्रीय कानून कानूनी समर्थन कानूनी सहायता केरल तलाल अब्दो मेहदी नर्स अवार्ड निमिषा प्रिया न्याय के लिए भारत की डिप्लोमेसी भारतीय नर्स भारतीय सरकार मानवाधिकार मानवाधिकार संगठन मृत्युदंड मोदी सरकार यमन यमन अदालत यमन राष्ट्रपति यमनी मुकदमा रणधीर जायसवाल रशद अल-अलीमी विदेश मंत्रालय हत्या मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNew Year’s Eve 2024: गूगल ने नये साल से पहले बनाया खास डूडल, दिखाया न्यू ईयर काउंटडाउन
    Next Article Happy New Year 2025 History : 1 जनवरी को क्यों मनाया जाता है नया साल, जान लीजिए वजह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Latest Posts

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.