Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पाकिस्तानी चौकियों पर तालीबानी लड़ाकों का कब्जा! पाक Army ने दी यह सफाई
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तानी चौकियों पर तालीबानी लड़ाकों का कब्जा! पाक Army ने दी यह सफाई

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : पाकिस्तानी चौकियों पर तालीबानी लड़कों ने कब्जा कर लिया है. पाकिस्तानी झंडे को हटाकर अपना झंडा लहरा रहे हैं. तालीबानी लड़ाके जश्न मना रहे हैं. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर पाकिस्तानी सेना ने सफाई दी है.

    जश्न मनाते दिख रहे तालीबानी लड़ाके

    दरअसल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल के समय में संघर्ष तेज हो गया है. अफगान तालिबान के लड़ाकों ने डूरंड लाइन पार कर पाकिस्तान की सीमाओं में घुसकर पाकिस्तानी चौकियों पर हमले किए हैं. इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाके एक पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर कब्जा करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में तालिबान के लड़ाके पाकिस्तानी चौकी से पाकिस्तान का झंडा उतारकर अपना झंडा लहराते हुए जश्न मनाते दिख रहे हैं.

    सफाई में क्या कहा पाक आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी ने

    हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने इस मामले पर सफाई दी है. एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि यह सैन्य चौकी हमला होने से पहले ही खाली कर दी गई थी. अधिकारी ने यह भी कहा कि यहां तैनात सैनिकों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया था. यह प्रक्रिया केवल बाजौर तक सीमित नहीं थी, बल्कि उत्तर और दक्षिणी वजीरिस्तान के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह सैन्यकर्मियों को चौकियों से हटा लिया गया था.

    तालिबान व पाकिस्तानी सेना के बीच क्यों बढ़े तनाव

    पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच तनाव तब बढ़ा, जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हाल ही में वजीरिस्तान के मकीन इलाके में पाकिस्तानी सेना के 30 जवानों को मार गिराया था. इसके जवाब में पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि वह अपने सैनिकों की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेगा.

    पाकिस्तानी आर्मी के लिए चुनौती बने तालीबानी लड़ाके

    अफगान तालिबान के पास अत्याधुनिक हथियारों और दुर्गम इलाकों में छिपने की क्षमता है, जिससे वे पाकिस्तानी सेना के लिए चुनौती बने हुए हैं. उनकी सेना के पास एके-47, मोर्टार, रॉकेट लॉन्चर जैसे हथियारों का विशाल भंडार है, और वे गुफाओं और पहाड़ी इलाकों से हमले करते हैं, जिनकी जानकारी पाकिस्तानी सेना को नहीं होती.

    https://x.com/TahaSSiddiqui/status/1873671695242055935

    Also Read: ट्रैक्टर ने पुलिस वैन को ठोंका, गई जान, ASI सहित तीन घायल

    Afghan Taliban Afghanistan Airstrike Ak-47 Bajaur border conflict. capture caves Celebration Durand Line Flag military officers military personnel military post mortars mountainous terrain Pakistan pakistan army Pakistani army Pakistani post Pakistani soldiers rocket launchers Security social media Taliban Taliban fighters Tehreek-e-Taliban Pakistan Tension TTP Video Waziristan weapons अफगान तालिबान अफगानिस्तान एके-47 एयरस्ट्राइक कब्जा गुफाएं जश्न झंडा डूरंड लाइन तनाव तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान तालिबान तालीबानी लड़ाके पहाड़ी इलाके पाकिस्तान पाकिस्तान की सेना पाकिस्तानी चौकी पाकिस्तानी सेना पाकिस्तानी सैनिक बाजौर मोर्टार रॉकेट लॉन्चर वजीरिस्तान वीडियो सीमा संघर्ष सुरक्षा सैन्य अधिकारी सैन्य चौकी सैन्यकर्मी सोशल मीडिया हथियार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो रुपये किलो बिक रही गोभी, किसान ने ट्रैक्टर से रौंदी अपनी फसल
    Next Article मिड डे मील की मॉनिटरिंग में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.