Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम रेट को देखते हुए SSP से मिलीं MLA पूर्णिमा साहू
    देश

    जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम रेट को देखते हुए SSP से मिलीं MLA पूर्णिमा साहू

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2025Updated:March 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने शहर में बढ़ती अपराध की घटनाओं और खराब हो रही कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने एसएसपी से कहा कि विशेष रूप से जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में इन दिनों अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हत्या, लूट, छिनताई और चोरी जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं, और ये घटनाएं थाने से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर घट रही हैं। विधायक ने यह भी कहा कि अपराधियों में अब पुलिस का खौफ नहीं रहा।

    विधायक ने एसएसपी से यह भी बताया कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर और गांजे की बिक्री जोरों पर है, जो अपराधों में बढ़ोतरी का कारण बन रहा है। उन्होंने एसएसपी से आग्रह किया कि वह कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुधारें और क्राइम कंट्रोल करें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि अगर क्षेत्र में अपराध हो रहा है, तो इसका मतलब यह है कि सरकार विधि-व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है, और यह सरकार की असफलता को दिखाता है।

    पूर्णिमा साहू ने यह भी कहा कि प्रशासन सिर्फ बैठकें करता है, लेकिन धरातल पर इसका असर दिखाई नहीं देता। उन्होंने एसएसपी से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई। इस मुलाकात के बाद विधायक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अब स्थिति में सुधार होगा और पुलिस विभाग अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए सख्त कदम उठाएगा।

    Also read : जमशेदपुर में 2 दिनों तक NO ENTRY, किसकी… जानिए

    Also read : जमशेदपुर में युवक पर चापड़ से हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस… 

    Also read : जमशेदपुर में घर बनाना है! सरकार करेगी सहायता, पढें पूरी रिपोर्ट…

    Also read : पर्व से पूर्व जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में, विशेष चौकसी बरतने का आदेश

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआगामी त्योहारों के दौरान पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, DGP ने जारी किया आदेश
    Next Article BJP के मनातू मंडल महामंत्री की कुएं से मिली बॉडी, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026
    Latest Posts

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.