Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधायक इरफान अंसारी पर रांची के नगड़ी थाना में FIR दर्ज, BJP कार्यकर्ता महावीर कुमार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
    झारखंड

    विधायक इरफान अंसारी पर रांची के नगड़ी थाना में FIR दर्ज, BJP कार्यकर्ता महावीर कुमार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2022Updated:January 17, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा निवासी बीजेपी कार्यकर्ता महावीर कुमार सिंह ने जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पर एफआईआर दर्ज कराया है. जिसमें कहा गया है कि इरफान अंसरी ने मोबाइल फोन पर महावीर कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी दी है, साथ ही भद्दी भद्दी गालियां देने की भी बात एफआईआर में कही गई है.

    महावीर कुमार सिंह के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पिता फुरकान अंसारी ने देश की बेटी पद्मश्री से सम्मानित कंगना रनौत के लिए अभद्र टिप्पणी की है. जो कि विभिन्न चैनलों के माध्यम से प्रसारित हुआ है. जिसको लेकर मैंने उनके मोबाइल पर 14 जनवरी को शाम में कॉल किया था और मजाकिया शब्दों में उनको सब की बहू बेटियों की इज्जत और सम्मान देने की बात कह थी.

    लगातार उनके द्वारा विभिन्न तरीके से दबाव आने पर मैंने इस मामले को सोशल मीडिया पर डाला ताकि मेरा मंतव्य स्पष्ट हो सके परंतु उनके द्वारा पुनः शाम 7 बज कर 54 मिनट में एक घंटे में घर आकर जान से मारने, अशोभनीय गाली गलौज की गई, साथ ही मुझे तुरंत सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट करने को कहा गया. महावीर कुमार सिंह ने कहा कि मैं तभी से भयभीत हूं. मेरे साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है. मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए और ऐसे विधायक पर कार्रवाई की जाए. नगड़ी थाना प्रभारी विनोद राम को आवेदन सौंपा गया.

    मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता महावीर कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह ,नगरी मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश केसरी, सांसद प्रतिनिधि केदार महतो, दीपक केसरी, हिंदूवा उरांव, कमलेश ओहदार, अखिलेश केसरी, नरेश बैठा, अनिल गोप, मनीष केसरी, निरंजन महतो, भोला महतो, शन्नी टोप्पो, दीपक कुमार, पवन केसरी, अजय नायक सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के जवान की दिल्ली में रोड एक्सीडेंट में मौत, BSF मुख्यालय में था तैनात
    Next Article 18 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.