Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कांग्रेस की स्वागत सभा में सरकार के नियमों की धज्जिया,विधायक अंसारी स्टेज पर बगैर मास्क के नज़र आए
    झारखंड

    कांग्रेस की स्वागत सभा में सरकार के नियमों की धज्जिया,विधायक अंसारी स्टेज पर बगैर मास्क के नज़र आए

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप से झारखंड किसी तरह उबर रहा है, लेकिन लोगों को राहत दिए जाने के साथ ही सरकार बराबर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क जैसी सावधानियां बरतने के निर्देश लगातार दे रही है. इन निर्देशों का पालन कराने का ज़िम्मा प्रशासनिक अधिकारियों को दिया भी गया है. लेकिन सत्ता पक्ष के लोग ही सरकार की गाइडलाइनों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं. सवाल यह उठ रहा है कि क्या राज्य में जनता के लिए अलग गाइडलान है औ सत्ता पक्ष के होने की वजह से अलग?

    धनबाद के सिजुआ 22/12 में कांग्रेस का एक स्वागत सभा आयोजित की गई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जामताड़ा के विधायक डॉ. इरफान अंसारी उपस्थित हुए. साथ ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, शमशेर आलम, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष मो. शहजादा हामिद हुसैन सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. स्थानीय लोगों द्वारा किए गए भव्य स्वागत समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क संबंधी नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई गईं. यहां तक कि खुद विधायक अंसारी स्टेज पर बगैर मास्क के नज़र आए.

    इस पूरे कार्यक्रम की तस्वीरें साफ बयान कर रही हैं कि हमेशा से अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले कांग्रेस के जामताड़ा विधायक इस बार अपनी बेपरवाही के चलते सरकारी गाइडलाइन्स तोड़ने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. सिर्फ विधायक ही नहीं बल्कि समारोह में मौजूद उनके सहयोगी और स्थानीय लोगों की भीड़ में कई लोगों ने न तो मास्क पहने थे और न ही उचित दूरी का खयाल रखा गया.

    स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अंसारी ने कहा कि जामताड़ा में पत्थर और कोयले की लड़ाई जारी है. स्थानीय लोगों को अधिकार नहीं मिल रहा है. जनता से प्यार करने की ज़रूरत है, आउटसोर्सिंग से नहीं. अंसारी ने तेवर दिखाते हुए कहा कि कोयला नगरी में माफियागिरी अब नहीं चलेगी. व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाकर स्थानीय समस्याओं को सुलझाया जाएगा.

    political parties
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंवले को इस तरह करें डेली डाइट में शामिल, कई बीमारियों की होगी छुट्टी
    Next Article करण जौहर की अगली फिल्म में जया-शबाना संग रोमांस करते नजर आएंगे धर्मेंद्र, आज होगा ऐलान

    Related Posts

    जामताड़ा

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026
    गिरिडीह

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026
    गुमला

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026
    Latest Posts

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.