Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»आंवले को इस तरह करें डेली डाइट में शामिल, कई बीमारियों की होगी छुट्टी
    स्वास्थ्य

    आंवले को इस तरह करें डेली डाइट में शामिल, कई बीमारियों की होगी छुट्टी

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आंवले का प्रयोग हम आमतौर पर बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करते हैं लेकिन यह बेहतर सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, कैरोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स आदि पाए जाते हैं. इतना ही नहीं, इसमें हेल्दी एंटीऑक्सिडेंट गुण भी प्रचुर मात्रा में होता है. अगर नियमित रूप से इसे डाइट में शामिल किया जाए तो इससे आपकी स्किन और बाल तो हेल्दी बनते हैं ही, बॉडी के टॉक्सिन्स को भी आसानी से बाहर निकला जा सकता है. यह फ्री रेडिकल्स से लड़ता है जिससे एजिंग की समस्‍या नहीं होती. कई गुणों से भरपूर इस आंवला को अपनी दैनिक डाइट में कई तरीके से शामिल किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे.


    1.आंवला जूस का करें सेवन

    आंवले के सेवन का एक सबसे आसान तरीका है इसके जूस का सेवन. आप आंवले को धोकर काट लें और एक ब्लेंडर में रस निकाल लें और थोड़ा पानी के साथ मिलाकर पी लें. आप चाहें तो इसे गाजर, अदरक, चुकंदर, पुदीना आदि के जूस के साथ भी पी सकते हैं.

    2.काटकर खाएं

    आप चाहें तो इसे काला नमक के साथ काटकर ऐसे ही खा सकते हैं. जिन लोगों को खट्टा और कड़वा स्‍वाद पसंद है वे इसे ऐसा खाना पसंद करते हैं.

    3.आंवले का अचार

    अगर आप अचार प्रेमी हैं तो आप इसका अचाार बनाकर भी खा सकते हैं. आप आंवला का अचार बनाने के‍ लिए इसे लगभग 10 मिनट पानी में उबालें और छानकर धूपम में सुखाएं. इसे काटें और बीज को हटा दें. अब सरसों का तेल, क्रश्ड मेथी के बीज, सौंफ, कलौंजी, हींग, लालमिर्च मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक को अच्छी तरह से मिलाकर आंवले के टुकड़े के साथ मिलाएं. इसे कांच के जार में भरकर सप्‍ताह भर धूप में रखें. आपका अचार रेडी है.

    4. आंवले की चटनी

    रोटी के साथ इसकी चटनी का सेवन ब्रेकफास्‍ट को हेल्‍दी तो बनाएगी ही स्‍वादिष्‍ट भी बनाएगी. आप एक ब्लेंडर में आंवला के साथ-साथ पुदीना, धनिया, लहसुन, हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार डालकर चटनी तैयार करें.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article6 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article कांग्रेस की स्वागत सभा में सरकार के नियमों की धज्जिया,विधायक अंसारी स्टेज पर बगैर मास्क के नज़र आए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.