Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बेड़ो में स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत सचिवालय का मंत्री शिल्पी ने किया शिलान्यास, कहा- मांडर विस क्षेत्र का हो रहा निरंतर विकास
    झारखंड

    बेड़ो में स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत सचिवालय का मंत्री शिल्पी ने किया शिलान्यास, कहा- मांडर विस क्षेत्र का हो रहा निरंतर विकास

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिलान्यास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बेड़ो प्रखंड के तुको और नरकोपी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तुतलो में पंचायत सचिवालय भवन निर्माण की योजना का शिलान्यास शनिवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय विधायक और राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है और अब बेड़ो प्रखंड की बारी है।

    शिलान्यास

    किसानों और ग्रामीणों के हित में योजनाएं

    मंत्री ने बताया कि योजनाओं का चयन पूरी ईमानदारी और जनता की जरूरत के हिसाब से किया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ सीधे किसानों और ग्रामीणों तक पहुंचे। उन्होंने संवेदकों को भी निर्देश दिया कि निर्माण के समय गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दें।

    शिलान्यास

    शिल्पी ने कहा कि कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग किसानों के लिए कई योजनाएं चला रहा है, जैसे खेत की सिंचाई के लिए सोलर पंप, गाय-बकरी वितरण, मत्स्य पालन को बढ़ावा, और सब्सिडी पर ट्रैक्टर वितरण, जिसका अब महिलाएं भी लाभ उठा रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आधुनिक खेती का प्रशिक्षण राज्य में या अन्य राज्यों में भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

    शिलान्यास कार्यक्रम में हुए शामिल

    शिलान्यास कार्यक्रम में बेड़ो उप प्रमुख मुद्दसिर हक, जिला परिषद बेरिनिका उरांव, मोहम्मद फहीम, शंभू बैठा, मीर मुस्लिम, माधुरी उरांव, नसीमा खातून, बबलू सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

    शिलान्यास

    मंत्री ने कहा कि यह योजनाएं केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें आधुनिक कृषि व पशुपालन के तरीकों से जोड़ने का एक प्रयास है।

    Also Read : दलमा में शुरू हुई सफारी, सैलानियों को मिली बड़ी सौगात

    Agricultural Schemes animal husbandry artist Neha Tirkey Bero cooperatives farmer benefits foundation stone laying ceremony government schemes Jharkhand Development Mandar Assembly constituency Panchayat Secretariat Primary Health Center rural development किसान लाभ कृषि योजनाएं ग्रामीण विकास झारखंड विकास पंचायत सचिवालय पशुपालन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो मांडर विधानसभा शिलान्यास शिल्पी नेहा तिर्की सरकारी योजनाएं सहकारिता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदलमा में शुरू हुई सफारी सेवा, मंत्री सुदिव्य सोनू ने दिखाई हरी झंडी
    Next Article मिल गये कोडरमा से गायब हुए दस बच्चे… जानें कहां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.