Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सभी पुराने PF अकाउंट को तुरंत करें मर्ज, नहीं तो होगा भारी नुकसान
    ट्रेंडिंग

    सभी पुराने PF अकाउंट को तुरंत करें मर्ज, नहीं तो होगा भारी नुकसान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PF
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hyderabad : वर्त्तमान समय में जो लोग प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर रहे हैं. वे तरक्की और ज्यादा सैलरी के लिए समय-समय पर कंपनी बदलते रहते हैं. ऐसे में जहां उनकी नई ज्वाइनिंग होती है, वहां उनका नया PF अकाउंट खोल दिया जाता है. इससे लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इन सब दिक्कतों को दूर करने के लिए ईपीएफओ (Employee’s Provident Fund Organization) ने साल 2015 से सभी नौकरीशुदा लोगों को एक यूनिफाइड अकाउंट नंबर (Universal Account Number) अलॉट करना शुरू कर दिया. इससे यह सुविधा होगी कि ईपीएफओ मेंबर्स के सारे अकाउंट की जानकारी एक जगह मिल सकेगी.

    इस लेख के माध्यम से यहां जानेंगे कि कई PF अकाउंट होने से क्या नुकसान हैं और इन सभी पुराने अकाउंट्स को किस तरह मर्ज किया जाए.

    सबसे पहले जानते हैं कि कई पीएफ अकाउंट होने के नुकसान

    सभी ईपीएफओ मेंबर्स को एक UAN नंबर जारी किया गया है. इसमें सभी अकाउंट दिखाई देते हैं. अगर PF अकाउंट अलग-अलग होंगे तो रिटायरमेंट के समय पेंशन मिलने में दिक्कत होगी. इससे बुढ़ापे में पेंशन के लिए तमाम तरह के पेपर वर्क के झंझटों से भी गुजरना पड़ेगा.

    ऐसे करें सभी PF अकाउंट को एक में मर्ज

    अगर किसी मेंबर के पास कई PF अकाउंट हैं और वे इन्हें आपस में मर्ज कराना चाहते हैं तो UAN नंबर की सहायता से आप ऐसा कर सकते हैं. आइये जानते हैं.-

    • सबसे पहले UAN से जुड़े सभी अकाउंट नंबर की जानकारी अपने पास रख लें.
    • इसके लिए आपको EPFO की वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा.
    • उसके बाद वहां ‘Service’ ऑप्शन पर जाकर ‘For Employees’ पर क्लिक करना होगा.
    • यहां ‘Member Passbook’ ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
    • यहां पर आपके सभी PF खातों की लिस्ट सामने आ जाएगी.
    • इसके बाद ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए ‘One Member One EPF Account’ का उपयोग करना होगा. https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर लॉगिन करें.
    • ‘Online Services’ ऑप्शन से ‘One Member One EPF Account’ पर क्लिक करें.
    • इसके बाद सभी पुराने अकाउंट को लेटेस्ट अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए प्रॉसेस करें.
    • ऐसा करते ही आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा. वेरिफिकेशन करने के बाद इसे सब्मिट कर दें.
    • ऐसा करते ही आपकी रिक्वेस्ट नियोक्ता के पास चली जाएगी. मंजूरी मिलने के बाद आपके सभी पुराने खातों का बैलेंस नए खातों में ट्रांसफर हो जाएगा.

    अब जानिए एक पीएफ अकाउंट के लाभ-

    • नई कंपनी ज्वाइन करते ही पुरानी कंपनी का आपसे संबंध खत्म हो जाता है.
    • पेपरवर्क भी कम हो जाते हैं.
    • आपके अकाउंट में कितनी राशि है, इसका पता आसानी से चल जाता है.
    • आपको समय-समय पर कितना ब्याज मिला है, वह भी पता चलेगा.
    • ऐसा करने से पेंशन ट्रांसफर करने और निकालने में भी सुविधा होगी.
    यह भी जानें
    • सभी ईपीएफओ मेंबर्स को अपना UAN नंबर एक्टिव रखना चाहिए और समय-समय पर केवाईसी भी अपडेट करना चाहिए.
    • पुराने खाते की सभी जानकारियां नए खातों से मेल खाएं. इसका ध्यान रखें.
    • अगर किसी मेंबर को पुराने खातों को ऑनलाइन मर्ज करने में दिक्कत आ रही हो ते ईपीएफओ कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं.
    • इसके साथ-साथ ईपीएफओ हेल्पलाइन 1800118005 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
    • आपको यहां पर ‘Track Claim Status’ का भी ऑप्शन मिलता है. इससे आप क्लेम स्टेटस का भी पता लगा सकते हैं.

    Also Read : लालू प्रसाद यादव से ED की पूछताछ शुरू, दफ्तर के बाहर समर्थकों का हुजूम

    2015 Account Information Changing Company Employees Provident Fund Organization EPFO EPFO Members job New Joining New PF Account Private Sector problems promotion Salary Unified Account Number Universal Account Number अकाउंट जानकारी ईपीएफओ ईपीएफओ मेंबर्स कंपनी बदलना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन तरक्की नई ज्वाइनिंग नया PF अकाउंट नौकरी प्राइवेट सेक्टर यूनिफाइड अकाउंट नंबर समस्याएं सैलरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतिथि निर्धारित नहीं होने के कारण अब तक सुनील मीणा नहीं पहुंचा झारखंड, अपराध की दुनिया में लॉरेंस-सुनील ने एक साथ रखा कदम
    Next Article अमित अग्रवाल को झारखंड हाईकोर्ट ने बेल देने से किया इनकार

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.