Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के पारा शिक्षकों को फिर मिल सकता है मौका: 15 जनवरी तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संभावित, फरवरी में होगी आकलन परीक्षा
    झारखंड

    झारखंड के पारा शिक्षकों को फिर मिल सकता है मौका: 15 जनवरी तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संभावित, फरवरी में होगी आकलन परीक्षा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 1, 2023Updated:January 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    रांची: राज्य के 61 हजार पारा शिक्षकों से संबंधित एक प्रस्ताव शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पास आया है। यह प्रस्ताव डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आकलन परीक्ष के आयोजन से जुड़ा हुआ है। आकलन परीक्षा में राज्य के सभी 61 हजार पारा शिक्षक शामिल हो सकें, इसके लिए कोशिश की जा रही है। पारा शिक्षकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसके लिए 15 दिनों का समय और मांगा गया है। समय मिलने के बाद फिर से आकलन परीक्षा का आवेदन लिया जाएगा।

    क्यों नहीं हो सकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी
    पारा शिक्षकों की नियमावली बनने के साथ ही अप्रैल महीने से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम किया जा रहा है। लगभग 50 हजार पारा शिक्षकों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा चुका है। शेष बचे शिक्षकों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए विभिन्न स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी भेजा गया है। इस दौरान छूटि्टयां रहने की वजह से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा नहीं हो सका है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो जाने के बाद भी आकलन परीक्षा ली जाएगी।

    फरवरी में ली जाएगी आकलन परीक्षा
    वैसे पारा शिक्षक जिनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन काम पूरा हो चुका है, वे आकलन परीक्षा के लिए आवेदन भी कर चुके हैं। लगभग 11 हजार पारा शिक्षक ऐसे जो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं होने की वजह से आवेदन नहीं कर सके हैं। इन्हीं के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 15 दिनों का समय मांगा गया है। इनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो जाने के बाद जैक फरवरी में आकलन परीक्षा ले सकती है। जैक इस परीक्षा के आयोजन को लेकर पूरी तरह तैयार है।

    vidh

    अब तक लगभग 300 पारा शिक्षक निकले फर्जी
    अप्रैल महीने से चल रही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में अब तक 300 के करीब पारा शिक्षक ऐसे हैं, जो फर्जी पाए गए हैं। कई ने तो एफआइआर होने के डर से प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार सही सर्टिफिकेट नहीं होने की वजह से शिक्षकों ने नौकरी छोड़ दी है। ऐसे शिक्षकों को अब मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा।

    चार फीसदी वार्षिक मानदेय में बढ़ोतरी
    जिन पारा शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच पूरी हो गई है और प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा उनकी संतोषप्रद सेवा की संपुष्टि कर दी गई है, एक जनवरी के प्रभाव से उनके मानदेय में चार फीसदी की वार्षिक बढ़ोतरी की जाएगी। पारा शिक्षकों के मानदेय में चार फीसदी की वार्षिक बढ़ोतरी पहली बार होगी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा: झारखंड पुलिस को सैलुट, आग की लपटों को अकेले बुझाते नज़र आये महागामा थाना प्रभारी
    Next Article नहीं रहे रामप्रकाश भाई पटेल, पूर्व सांसद टेकलाल महतो के थे बड़े पुत्र; मांडू विधायक जेपी भाई के थे बड़े भाई

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.