Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चक्रधरपुर और बिलासपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, 27 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ी परेशानी
    झारखंड

    चक्रधरपुर और बिलासपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, 27 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ी परेशानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। चक्रधरपुर मंडल, बिलासपुर मंडल और मुरी स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के चलते मेगा और पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण से करीब 27 ट्रेनें 9 मई से लेकर नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से भी प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे के अनुसार अलग-अलग जगह पर जरूरी काम चल रहा है, जिसमें चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक और सिग्नल उद्घाटन, बिलासपुर मंडल में निर्माण और रखरखाव कार्य, और मुरी स्टेशन पर ट्रैफिक पावर ब्लॉक के तहत विकास कार्य शामिल हैं। बहाव कारणों से ट्रेन संचालन को अस्थायी रूप से रोका गया है ताकि सभी काम सुरक्षित तरीके से पूरे किए जा सकें।

    मुरी स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें पहले से प्रभावित

    मुरी स्टेशन पर काम के कारण रांची रेलमंडल की कई ट्रेनें शुक्रवार से ही प्रभावित हो गई हैं। ये ट्रेनें 9 मई तक रद्द रहेंगी, जिनमें शामिल हैं हटिया-आदित्यपुर-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस, रांची-खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस, बोकारो स्टील सिटी-रांची मेमू, हटिया-सांकी मेमू (दो अलग-अलग ट्रेनें) इसके अलावा वर्द्धमान-हटिया मेमू भी आंशिक रूप से रद्द रही और 9 मई को गोमो-हटिया सेक्शन में भी रद्द रहेगी।

    चक्रधरपुर मंडल में लंबी अवधि का असर

    इस मंडल में कई ट्रेनें महीनों तक प्रभावित रहेंगी, जिनमें हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 2 जुलाई से 12 नवंबर तक रद्द रहेगी और रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 5 जुलाई से 15 नवंबर तक बंद रहेगी। इसके अलावा हटिया-झारसुगुड़ा मेमू भी जुलाई से नवंबर तक कई तारीखों में रद्द रहेगी, जबकि टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में बार-बार प्रभावित होगी। वहीं हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस भी कई दिनों में देरी से चलेगी और अपने निर्धारित समय से लगभग 1 घंटे 20 मिनट की देरी से रवाना होगी।

     बिलासपुर मंडल में भी ट्रेनों पर असर

    बिलासपुर मंडल में भी मेंटेनेंस के काम की वजह से कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, जिनमें पुणे-हटिया एक्सप्रेस 10 और 14 जून को और हटिया-पुणे एक्सप्रेस 12 और 15 जून को बंद रहेगी। इसके अलावा गया-एलटीटी और एलटीटी-गया जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित होंगी, साथ ही जसीडीह, सूरत और अन्य रूटों की कई ट्रेनें भी रद्द या बाधित रहेंगी। चर्लपल्ली-दरभंगा ट्रेन भी 9 से 12 जून तक रद्द रहेगी। कुल मिलाकर इस मंडल में कई रूटों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों की आवाजाही पर असर पड़ेगा।

     रांची-मुरी रूट पर पेड़ गिरने से भी दिक्कत

    हाल ही में रांची-मुरी डाउन रेलखंड पर तेज हवा के कारण ट्रैक पर पेड़ गिर गया था, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया और उन्हें बीच रास्ते में रोकना पड़ा। इस वजह से गरीबरथ, मौर्य एक्सप्रेस और धनबाद इंटरसिटी जैसी ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्रियों को करीब 1 से 1.5 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। बाद में रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया और ट्रैक को साफ करने के बाद रेल परिचालन को फिर से सामान्य कर दिया गया।

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। इसके साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि अगर जरूरी हो तो वैकल्पिक ट्रेन या दूसरे रूट की जानकारी भी ले लें। वहीं, भीड़ और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए ही अपना सफर प्लान करें, ताकि यात्रा आरामदायक और बिना ज्यादा दिक्कत के पूरी हो सके।

    Also Read : कोडरमा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, घर में पसरा सन्नाटा

    Bilaspur Division Chakradharpur Division Indian Railways jharkhand Muri station power block Railway Update Traffic Block Train Cancellation travel advisory
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, घर में पसरा सन्नाटा
    Next Article कोडरमा में पानी-बिजली संकट पर भाजपा का हंगामा, हेमंत सरकार के खिलाफ घड़ा फोड़ प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.