Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»यूपी सरकार के बुलडोजर से मायावती को ऐतराज
    देश

    यूपी सरकार के बुलडोजर से मायावती को ऐतराज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ: संगठित अपराध पर नकेल कसने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार की बुलडोजर की कार्रवाई पर ऐतराज जताते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि अदालत के आदेश के मुताबिक ही बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाना चाहिये.
    उन्होने यह भी कहा कि आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई कानून के दायरे के तहत ही होना चाहिये और आपराधिक तत्वों अथवा उनके रिश्तेदारों पर बुलडोजर की कार्रवाई होने की बजाय उन अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिये जो पीड़ितों को सही न्याय नहीं देते हैं.
    सुश्री मायावती ने एक्स पर सिलेसिलेवार पोस्ट में कहा “ देश में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई कानून के तहत् होनी चाहिए तथा इनके अपराध की सजा उनके परिवार व नजदीकी लोगों को नहीं मिलनी चाहिए. यह सब हमारी पार्टी की रही सरकार ने ’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’ स्थापित करके भी दिखाया है.”
    उन्होने कहा “ बुलडोजर का भी इस्तेमाल अब मा. सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय के मुताबिक ही होना चाहिए. हालाँकि उचित तो यही होगा कि इसका इस्तेमाल करने की जरूरत ही ना पड़े क्योंकि आपराधिक तत्वों को सख्त कानूनों के तहत् भी निपटा जा सकता है जबकि आपराधिक तत्वों के परिवार व नजदीकियों पर बुलडोजर का इस्तेमाल करने की बजाय सम्बन्धित अधिकारियों पर ही कठोर कार्यवाही होनी चाहिये, जो ऐसे तत्वों से मिलकर, पीड़ितों को सही न्याय नहीं देते हैं. सभी सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें.”
    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा माफिया तत्वों पर अंकुश लगाने के लिये बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे बुलडोजर गुंडों माफियाओं के लिये आतंक का पर्याय बन चुका है वहीं बुलडोजर की कार्रवाई से योगी सरकार को देश के विभिन्न भागों से तारीफ भी मिली है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान बुलडोजर बाबा के तौर पर हो चुकी है.

    अदालत के आदेश आपराधिक तत्व उत्तर प्रदेश सरकार कानून के दायरे पीड़ितों को न्याय बसपा बहुजन समाज पार्टी बुलडोजर बुलडोजर की कार्रवाई बुलडोजर बाबा माफिया तत्व मायावती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी सरकार लखनऊ संगठित अपराध सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article7000 करोड़ से ज्यादा मूल्य के करेंसी नोट लोगों ने दबाएं, जानें क्या कह रहा आरबीआई
    Next Article संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी ह’त्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.