Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आज से शुरू, लगभग 8 लाख छात्र लिख रहे एग्जाम
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आज से शुरू, लगभग 8 लाख छात्र लिख रहे एग्जाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2025Updated:February 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंटर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड राज्य में आज से मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई हैं. परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने पूरी तैयारी कर ली है. मैट्रिक की परीक्षा सुबह की पाली में 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी.

    परीक्षा केंद्रों की संख्या और परीक्षार्थियों की बढ़ती संख्या

    राज्य में इस बार मैट्रिक परीक्षा के लिए 1305 और इंटर परीक्षा के लिए 795 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं. इस वर्ष दोनों परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि देखी गई है, और कुल 7,83,711 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे. पिछले वर्ष 2024 की तुलना में, मैट्रिक में 12,208 और इंटर के तीनों संकायों में 5,267 परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है.

    वर्ष 2024 में मैट्रिक परीक्षा के लिए 4,21,678 और इंटर के लिए 3,44,842 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 4,33,886 और 3,49,825 हो गई है. JAC की बोर्ड परीक्षा आज 11 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च 2025 तक चलेगी.

    प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें

    मैट्रिक के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 4 मार्च से लेकर 20 मार्च तक विद्यालयों में आयोजित की जाएगी, जबकि इंटर के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की प्रैक्टिकल परीक्षा 4 मार्च से 20 मार्च तक दोनों पालियों में आयोजित होगी.

    बोर्ड परीक्षा के लिए गाइडलाइन और निषेधाज्ञा

    JAC के सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के दौरान कदाचार मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए सभी जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ केंद्र अधीक्षक के पास मोबाइल फोन होगा, अन्य कोई भी केंद्र के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सकता है.

    इसके अलावा, सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की जाएगी. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और लोक परिशांति भंग होने से बचा जा सके.

    Also Read : झारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान, जानें आगे के मौसम का हाल

    2025 Exam 2025 परीक्षा Board Exam exam centers Exam Date Exam Guidelines Exam Peace Exam Preparation Exam Process Exam Results Exam Security Intermediate Exam Jac Jayant Kumar Mishra jharkhand Jharkhand Academic Council Malpractice Matric Exam Mobile Ban Practical Exam prohibition order ranchi students इंटर परीक्षा कदाचार जयंत कुमार मिश्रा झारखंड झारखंड एकेडमिक काउंसिल निषेधाज्ञा परीक्षा की तैयारी परीक्षा केंद्र परीक्षा गाइडलाइन परीक्षा तिथि परीक्षा परिणाम परीक्षा प्रक्रिया परीक्षा शांति परीक्षा सुरक्षा परीक्षार्थी प्रैक्टिकल परीक्षा बोर्ड परीक्षा मैट्रिक परीक्षा मोबाइल प्रतिबंध रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान, जानें आगे के मौसम का हाल
    Next Article झारखंड में 14 फरवरी से कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Latest Posts

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.