Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»LIC बिल्डिंग में लगी भयंकर आ’ग, सर्वर रूम को भारी नुकसान
    बिहार

    LIC बिल्डिंग में लगी भयंकर आ’ग, सर्वर रूम को भारी नुकसान

    Team JoharBy Team JoharMay 11, 2025Updated:May 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    LIC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना के व्यस्त फ्रेजर रोड इलाके में स्थित LIC बिल्डिंग में सुबह अचानक आग लग गई. आज अहले सुबह करीब पांच बजे LIC बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर लगी. प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. आग लगने की सूचना मिलते ही लोदीपुर स्थित जिला अग्निशमन कार्यालय को अलर्ट किया गया. मौके पर फायर डिपार्टमेंट की 17 दमकल गाड़ियां पहुंचीं और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों को हाइड्रोलिक मशीनों और सीढ़ियों की मदद से आग बुझानी पड़ी.

    जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझा दी गई है और गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार भी अपनी टीम के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे. इस आगजनी में सर्वर रूम को काफी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि वहां रखे कंप्यूटर, सर्वर सिस्टम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए हैं. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और LIC प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की बात कही है.

    Also Read : 13 मई से झारखंड में मिलेगी राहत-घटेगी गर्मी की तीव्रता, जानें आज का वेदर अपडेट

    Accident Bihar Blaze district fire office early morning incident Fire Brigade Fire Incident fire trucks firefighting operation firefighting. Fraser Road hydraulic machine ladder LIC Building LIC बिल्डिंग patna patna news second floor short circuit अग्निशमन अभियान आग लगना आगजनी जिला अग्निशमन कार्यालय दमकल दमकल गाड़ियां पटना पटना समाचार फायर ब्रिगेड फ्रेजर रोड बिहार शॉर्ट सर्किट सीढ़ी सुबह की घटना सेकेंड फ्लोर हाइड्रोलिक मशीन हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article13 मई से झारखंड में गर्मी से मिलने लगेगी राहत, जानें आज का वेदर अपडेट
    Next Article पटना नगर निगम के 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.