Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना नगर निगम के 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    बिहार

    पटना नगर निगम के 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharMay 11, 2025Updated:May 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना नगर निगम की स्थायी समिति की 14वीं बैठक शनिवार को नगर आयुक्त अनिमेष परासर की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े 24 अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई. इनमें पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क व नाला निर्माण, शौचालयों की मरम्मत और संचालन, मलिन बस्तियों में भोजन की सुविधा और पार्कों के नामकरण जैसे प्रस्ताव शामिल हैं.

    पेयजल और वॉटर एटीएम की सुविधा

    बैठक में वार्ड 15 (यारपुर डोमखाना) में उच्च जलस्तर वाले नलकूप के निर्माण को स्वीकृति दी गई, जिससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा. साथ ही नगर निगम क्षेत्र में 100 अत्याधुनिक वॉटर एटीएम लगाए जाएंगे, जिन्हें CSR फंड से स्थापित किया जाएगा.

    सड़क और नाला निर्माण

    कई वार्डों में सड़क और नाले के निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए. वार्ड 67, 30, 28, 42 और 66 में पीसीसी सड़क, आरसीसी नाले, संपर्क पथ, और गेट के निर्माण की स्वीकृति दी गई.

    सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन

    दैनिक सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को मंजूरी दी गई है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. साथ ही कचरा वाहनों के रख-रखाव से जुड़े प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली.

    पार्कों के नामकरण

    रामावतार शास्त्री गोलंबर से मैकडॉशाल गोलंबर तक स्थित पार्क का नाम अब “स्व. रामावतार शास्त्री (बिहारश्री गोलंबर)” होगा. वहीं राजेंद्र नगर रोड नंबर 10-11 में एक पार्क का नामकरण “रामनारायण शास्त्री स्मारक उद्यान” के रूप में किया जाएगा.

    अन्य प्रस्ताव

    • वार्ड 5 और 61 में दो उच्च जलस्तर वाले ट्यूबवेल का निर्माण.
    • वार्ड 58 में शौचालय संचालन हेतु नई संस्था की नियुक्ति.
    • वार्ड 70 में राम जानकी ठाकुरबाड़ी के पास बाउंड्री और ब्लॉक निर्माण.
    • गांधी मैदान के पास महावीर मंदिर स्थित शौचालयों की मरम्मत.
    • रामबाग क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु निर्णय.
    • पूरे नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति पाइपलाइन विस्तार का निर्णय.

    नगर आयुक्त अनिमेष परासर ने सभी पारित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द लागू करने का निर्देश दिया है, जिससे पटना शहर की नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार हो सके.

    Also Read : LIC बिल्डिंग में लगी भयंकर आ’ग, सर्वर रूम को भारी नुकसान

    14th Meeting 14वीं बैठक Animesh Parasar City Development Drainage Construction Drinking Water Supply Food Facility Municipal Commissioner Park Naming Patna Municipal Corporation proposals Public Utilities road construction Sanitation Slum Areas Standing Committee Toilet Repair अनिमेष परासर जनसुविधाएं नगर आयुक्त नाला निर्माण पटना नगर निगम पार्क नामकरण पेयजल आपूर्ति प्रस्ताव भोजन सुविधा मलिन बस्तियां शहर का विकास शौचालय मरम्मत सड़क निर्माण सफाई व्यवस्था स्थायी समिति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLIC बिल्डिंग में लगी भयंकर आ’ग, सर्वर रूम को भारी नुकसान
    Next Article हाईवा ने ई-रिक्शा को मा’री टक्कर, तीन की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    Latest Posts

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.