Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा के प्रतापपुर जंगल में भीषण आग, बिजली तारों पर मंडराया खतरा
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा के प्रतापपुर जंगल में भीषण आग, बिजली तारों पर मंडराया खतरा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 16, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चतरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा के प्रतापपुर वन क्षेत्र में गुरुवार को अचानक लगी आग ने पूरे इलाके में डर का माहौल बना दिया। भरही-केवलिया मुख्य सड़क के किनारे जंगल और झाड़ियों में लगी आग देखते ही देखते फैल गई। आग इतनी तेज है कि आसमान में काला धुआं छा गया और दूर से ही लपटें साफ नजर आ रही हैं।

    तेज हवा से बढ़ी आग की रफ्तार

    स्थानीय लोगों के मुताबिक आग झाड़ियों से शुरू हुई थी, लेकिन तेज हवा के कारण इसने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। भरही-केवलिया मार्ग के आसपास का इलाका धधकती भट्टी जैसा नजर आ रहा है। आग लगातार जंगल के अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ रही है, जिससे हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।

    बिजली तारों पर खतरा, ग्रामीणों में दहशत

    आग की लपटें पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली तारों तक पहुंच गई हैं। ग्रामीणों को डर है कि अगर तार गर्मी से टूटकर गिर गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसी आशंका के चलते आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

    वन संपदा और जीव-जंतुओं को नुकसान की आशंका

    इस आग में बहुमूल्य औषधीय पौधों के साथ कई छोटे जीव-जंतुओं के जलकर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। जंगल में रहने वाले पक्षियों और जानवरों के लिए भी यह आग खतरा बन गई है।

    वन विभाग की टीम मौके पर रवाना

    प्रतापपुर के वनरक्षक अजय कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं, हालांकि तेज हवा के कारण राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विभाग की ओर से जांच की बात कही गई है।

    Also Read : शपथ के अगले दिन ही एक्शन में दिखे सीएम सम्राट, सचिवालय में अफसरों के साथ की मैराथन बैठक

    Massive Fire in Chatra's Pratappur Forest; Power Lines Under Threat चतरा के प्रतापपुर जंगल में भीषण आग बिजली तारों पर मंडराया खतरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशपथ के अगले दिन ही एक्शन में दिखे सीएम सम्राट, सचिवालय में अफसरों के साथ की मैराथन बैठक
    Next Article सीएम हेमंत ने सिमडेगा घूमने का दिया न्योता, कहा- अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ने जरूर आएं

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.