Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 9:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम हेमंत ने सिमडेगा घूमने का दिया न्योता, कहा- अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ने जरूर आएं
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत ने सिमडेगा घूमने का दिया न्योता, कहा- अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ने जरूर आएं

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 16, 2026Updated:April 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिमडेगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों और देशभर के पर्यटकों को सिमडेगा घूमने का न्योता दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए सिमडेगा की प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। सीएम ने लिखा कि लोग अपनी मिट्टी और संस्कृति से रूबरू होने के लिए सिमडेगा जरूर जाएं।

    हरियाली, पहाड़ और इतिहास का संगम

    वीडियो में सिमडेगा जिले को झारखंड के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बताया गया है, जो ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा हुआ है। चारों ओर फैली हरियाली, ऊंची पहाड़ियां और घने जंगल इस इलाके को खास बनाते हैं। यहां की मिट्टी में इतिहास के कई अनसुने किस्से छिपे हैं। पुराने भवन और पहाड़ियां समय के कई दौर, संघर्ष और बदलाव की गवाह रही हैं।

    116 साल पुराना भवन बना संग्रहालय

    प्रशासन ने जिले की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए अहम पहल की है। करीब 116 साल पुराना एसडीओ कार्यालय, जो जर्जर हो चुका था, उसे पुनर्जीवित कर संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है। जो भवन कभी प्रशासन का केंद्र था, वही अब इतिहास को सहेजने का केंद्र बन गया है। इस भवन के दरवाजे, खिड़कियां, लकड़ी की अलमारियां और अन्य संरचनाएं पहले की तरह सुरक्षित रखी गई हैं, ताकि इसकी ऐतिहासिक पहचान बनी रहे।

    अपने मिट्टी – अपने संस्कृति से रूबरू होने जरूर जायें। pic.twitter.com/n19zrOcTH2

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 16, 2026

    ब्रिटिश काल के दस्तावेज और वीरता की कहानी

    संग्रहालय में ब्रिटिश शासनकाल के दस्तावेजों को संरक्षित किया गया है, जो उस समय की प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय समाज के संबंधों को दर्शाते हैं। खास बात यह है कि यहां प्रथम विश्व युद्ध से जुड़े दस्तावेज भी मौजूद हैं, जो बताते हैं कि सिमडेगा के वीर जवान फ्रांस तक युद्ध लड़ने पहुंचे थे। इस वीरता की गाथा स्थानीय लोकगीतों में भी आज तक जीवित है।

    पुरानी वस्तुएं और जनजातीय धरोहर भी सहेजी गई

    संग्रहालय में पुराने हथियार, लगभग सौ साल पुरानी कुर्सियां, लकड़ी के पंखे, लालटेन, अलमारियां और अन्य ऐतिहासिक वस्तुएं रखी गई हैं। इसके अलावा जनजातीय संस्कृति से जुड़ी दुर्लभ चीजें भी यहां सुरक्षित हैं, जो उस समय की जीवनशैली और सामाजिक परिवेश को दिखाती हैं।

    लाइब्रेरी और गाइड की भी व्यवस्था

    संग्रहालय परिसर में एक पुस्तकालय भी बनाया गया है, जो छात्रों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा। इसके रखरखाव और आगंतुकों की सुविधा के लिए गाइड की व्यवस्था की गई है, जो लोगों को संग्रहालय की हर वस्तु और उसके इतिहास के बारे में जानकारी देंगे।

    इतिहास से जुड़ने का प्रयास

    यह जिला संग्रहालय सिर्फ पुरानी चीजों को संजोने की जगह नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक प्रयास है। सीएम हेमंत सोरेन ने इसी संदेश के साथ लोगों से सिमडेगा आने और इसकी विरासत को करीब से देखने की अपील की है।

    Also Read : बंगाल चुनाव में झामुमो की बड़ी एंट्री, हेमंत सोरेन करेंगे टीएमसी के लिए जनसभाएं

    CM Hemant extends an invitation to visit Simdega urging people to come and connect with their soil and culture. कहा- अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ने जरूर आएं सीएम हेमंत ने सिमडेगा घूमने का दिया न्योता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा के प्रतापपुर जंगल में भीषण आग, बिजली तारों पर मंडराया खतरा
    Next Article रोजगार और हक की लड़ाई में गुवा के 12 गांवों ने खोला मोर्चा, चक्का जाम की चेतावनी

    Related Posts

    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही उजागर, बिहार भेजी गई 70 कॉपियां गायब

    April 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026
    Latest Posts

    रांची यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही उजागर, बिहार भेजी गई 70 कॉपियां गायब

    April 21, 2026

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.