Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 4 की मौ’त, 27 घायल
    ट्रेंडिंग

    पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 4 की मौ’त, 27 घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटाखा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Punjab : मुक्तसर साहिब जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में देर रात भयंकर विस्फोट हो गया। यह हादसा लंबी हलके के नजदीकी गांव सिंघेवाला-फुतूहीवाला के खेतों में स्थित फैक्ट्री में रात करीब 12:50 बजे हुआ। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 27 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए बठिंडा एम्स भेजा गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री की दो मंजिला इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार द्वारा कराया जाता था। हादसे के बाद से ठेकेदार फरार बताया जा रहा है। मौके पर कॉर्सेर कंपनी के पटाखों के बक्से मिले हैं, साथ ही हरियाणा नंबर का एक छोटा हाथी (छोटा ट्रक) भी बरामद किया गया है जिसमें खाली बक्से भरे हुए थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। फैक्ट्री में दो शिफ्टों में करीब 40 मजदूर काम करते थे, जिनमें से अधिकतर उत्तर प्रदेश और बिहार से थे। कुछ कर्मचारी अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे।

    एक कारीगर अरुण सक्सेना ने बताया कि वह रात को फैक्ट्री के बाहर खुले में सो रहे थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ और इमारत मलबे में तब्दील हो गई। हादसे में कई मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

    Also Read : चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर विजलेंस की छापेमारी, 2.1 करोड़ कैश बरामद

    Also Read : BIT मेसरा के B.Tech (CSE) छात्र को 1.45 करोड़ का मिला पैकेज

    Also Read : वरिष्ठ IPS अधिकारी को बीच रास्ते में छोड़कर भागे बॉडीगार्ड और चालक, तीनों निलंबित

    Also Read : 1 जून से ATM, LPG, FP समेत इन नियमों में होगा बदलाव

    Also Read : कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन सपाट शुरुआत

    27 injured 27 घायल 4 dead 4 मौत Accident death disaster explosion factory blast fields Firecracker Factory Futuhiwala incident injured laborers Lambi constituency late night Massive Explosion Muktsar Sahib Punjab relief work Singhewala workers आपदा खेत घायल दुर्घटना देर रात पंजाब पटाखा फैक्ट्री फुतूहीवाला फैक्ट्री विस्फोट भयंकर विस्फोट मजदूर मुक्तसर साहिब मौत राहत कार्य लंबी हलका विस्फोट श्रमिक सिंघेवाला हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Next Article मां- बेटी की चाकू गोदकर ह’त्या, दूसरी बेटी गंभीर

    Related Posts

    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.