Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»वरिष्ठ IPS अधिकारी को बीच रास्ते में छोड़कर भागे बॉडीगार्ड और चालक, तीनों निलंबित
    ट्रेंडिंग

    वरिष्ठ IPS अधिकारी को बीच रास्ते में छोड़कर भागे बॉडीगार्ड और चालक, तीनों निलंबित

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अधिकारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के वरिष्ठ IPS अधिकारी और विशेष बिहार सशस्त्र बल (BSAP) बटालियन-3 और 17, बोधगया के कमांडेंट दीपक रंजन के साथ एक गंभीर लापरवाही की घटना सामने आई है. पटना से बोधगया जाते समय जहानाबाद जिले के टेहटा क्षेत्र में उनके चालक और दोनों बॉडीगार्ड उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर गाड़ी समेत आगे निकल गए. अधिकारी का मोबाइल फोन और अन्य सामान भी वाहन में ही छूट गया.

    डेढ़ किमी पैदल चलकर पहुंचे थाने

    घटना उस वक्त हुई जब कमांडेंट दीपक रंजन टेहटा में एक पेट्रोल पंप के पास शौच के लिए रुके थे. अंधेरे का फायदा उठाकर, उनके साथ मौजूद बॉडीगार्ड और चालक बिना उन्हें बताए गाड़ी लेकर निकल पड़े. जब अधिकारी लौटे तो गाड़ी गायब थी. मजबूर होकर उन्हें लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर पास के टेहटा थाने पहुंचना पड़ा. थानेदार के मोबाइल से उन्होंने बोधगया स्थित अपने कैंप कार्यालय में संपर्क साधा. इसके बाद तत्काल हरकत में आई पुलिस ने जहानाबाद से वाहन भेजकर उन्हें गयाजी रवाना किया. बाद में उनकी गाड़ी भी भेजी गई.

    तीनों को किया गया निलंबित

    घटना की सूचना मिलते ही BSAP मुख्यालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक प्रदीप कुमार और दोनों बॉडीगार्ड को निलंबित कर दिया है. तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

    दीपक रंजन ने कहा…

    हालांकि, खुद कमांडेंट दीपक रंजन ने इस घटना को ज्यादा तूल नहीं देने की अपील करते हुए कहा, “यह कोई बड़ा मामला नहीं है. सब ठीक हो गया था. चीजों को सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए.” गौरतलब है कि दीपक रंजन जहानाबाद के निवर्तमान SP भी रह चुके हैं और राज्य में एक वरिष्ठ और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं.

    Also Read : 1 जून से ATM, LPG, FP समेत इन नियमों में होगा बदलाव

    Also Read : ट्रंप के टैरिफ पर अदालत का बड़ा फैसला, अस्थाई रूप से बहाल करने के आदेश

    Bihar Bodh Gaya bodyguards BSAP Deepak Ranjan driver government vehicle IPS Officer Jehanabad law and order mobile phone negligence patna security lapse Senior Police Officer Tehta आईपीएस अधिकारी कानून व्यवस्था चालक जहानाबाद टेहटा दीपक रंजन पटना बिहार बीएसएपी बॉडीगार्ड बोधगया मोबाइल फोन लापरवाही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सरकारी वाहन सुरक्षा चूक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन सपाट शुरुआत
    Next Article BIT मेसरा के B.Tech (CSE) छात्र को 1.45 करोड़ का मिला पैकेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.