Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में शुरू हुआ ‘वृहत नशा मुक्ति जागृति अभियान’, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया शुभारंभ
    झारखंड

    झारखंड में शुरू हुआ ‘वृहत नशा मुक्ति जागृति अभियान’, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया शुभारंभ

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 3, 2025Updated:July 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और पासवा (अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में गुरुवार को “वृहत नशा मुक्ति जागृति अभियान” की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य झारखंड को नशा मुक्त बनाना है।

    इस अभियान की शुरुआत झारखंड के हर जिले में एक साथ की गई। इसके तहत राज्य के 47000 से अधिक विद्यालयों के शिक्षक गांव-गांव जाकर लोगों को नशा के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देंगे।

    इस मौके पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि “झारखंड को नशा मुक्त बनाना समाज और सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। पासवा जन-जागृति के क्षेत्र में लगातार काम करता आ रहा है और यह अभियान पूरे राज्य में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा।”

    राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पासवा का लक्ष्य है कि ड्रग्स और शराब जैसी लत से दूर रहकर स्वस्थ और सशक्त युवा तैयार हों, जो राज्य और देश को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाए जाएंगे और निबंध, भाषण, पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर छात्रों और अभिभावकों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।

    इस कार्यक्रम में पासवा के प्रदेश महासचिव नीरज सहाय, फलक फातिमा, केराली स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लई, आकांक्षा के अध्यक्ष वी. के. सिंह, हजारीबाग के जिला अध्यक्ष मिंकु कुमार, मेघाली सेनगुप्ता सहित राज्यभर से आए सैकड़ों वॉलिंटियर्स उपस्थित थे। सभी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

    पासवा के इस अभियान का उद्देश्य झारखंड के हर युवा और बच्चे को नशे से दूर रखना है ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल झारखंड का निर्माण हो सके।

    Also Read : BREAKING : जनता को समर्पित 4.18 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर, नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ

    Also Read : सड़क सुरक्षा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, हेलमेट जागरूकता और ट्रैफिक नियमों के पालन पर दिया गया जोर
    All India Primary Teachers Association Alok Kumar Dubey Deepika Pandey Singh Drug-Free Jharkhand Drug-Free Society jharkhand Jharkhand Campaign Jharkhand news Mega Anti-Addiction Awareness Campaign Paswa public awareness Rural Development Minister school campaign Social Campaign Teachers’ Participation अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ आलोक कुमार दूबे ग्रामीण विकास मंत्री जनजागरूकता झारखंड झारखंड अभियान झारखंड समाचार दीपिका पांडे सिंह नशा मुक्त समाज नशा मुक्ति पासवा वृहत नशा मुक्ति जागृति अभियान शिक्षकों की भागीदारी सामाजिक अभियान स्कूली अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : जनता को समर्पित 4.18 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर, नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ
    Next Article कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा की मेरिट लिस्ट रद्द करने की याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.