Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सड़क सुरक्षा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, हेलमेट जागरूकता और ट्रैफिक नियमों के पालन पर दिया गया जोर
    झारखंड

    सड़क सुरक्षा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, हेलमेट जागरूकता और ट्रैफिक नियमों के पालन पर दिया गया जोर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क सुरक्षा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिला समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता DC चंदन कुमार ने की। बैठक की शुरुआत जिला परिवहन पदाधिकारी के प्रेजेंटेशन से हुई, जिसमें पिछले वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं, मृत्यु दर और 2024-25 के आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। साथ ही जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियानों और नियम उल्लंघन पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई।

    हेलमेट अनिवार्यता पर सख्ती का निर्देश

    DC चंदन कुमार ने जिले में हेलमेट पहनने को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाने और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों को कुछ समय के लिए जब्त किया जाए और चालकों को चिन्हित स्थानों पर वीडियो व ऑडियो माध्यम से सड़क सुरक्षा की काउंसलिंग दी जाए।

    ग्रामीण क्षेत्रों और तेज रफ्तार वाहनों पर विशेष ध्यान

    हाट-बाजार के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखने और तेज रफ्तार वाहनों पर विशेष दंडात्मक अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।

    अनधिकृत अतिक्रमण और आवारा पशुओं पर कार्रवाई

    बैठक में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नगर परिषद और प्रखंड स्तर पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कांजी हाउस निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया।

    ट्रॉमा सेंटर की सुविधा पर सहमति

    बंदगांव घाटी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त लोगों को त्वरित इलाज देने के लिए टेबो थाना के पास स्थित स्वास्थ्य केंद्र को ट्रॉमा सेंटर के रूप में विकसित करने पर सहमति बनी।

    सभी विभागों को समन्वय से काम करने का निर्देश

    बैठक के अंत में DC ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

    बैठक में तीनों अनुमंडलों के एसडीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे।

    Also Read : पीएम मोदी के नेतृत्व में झारखंड को मिल रहा नया आयाम : अजय राय

    2024-25 Analysis 2024-25 विश्लेषण chaibasa Chaibasa News Deputy Commissioner Chandan Kumar District Collectorate District Transport Officer Helmet Awareness Jharkhand administration. meeting Mortality Rate Road Accident Statistics road safety awareness Road Safety Campaign Road Safety Committee Traffic Rule Violations उपायुक्त चंदन कुमार चाईबासा चाईबासा समाचार जिला परिवहन पदाधिकारी जिला समाहरणालय झारखंड प्रशासन ट्रैफिक नियम उल्लंघन बैठक मृत्यु दर सड़क दुर्घटना आंकड़े सड़क सुरक्षा अभियान सड़क सुरक्षा जागरूकता सड़क सुरक्षा समिति हेलमेट जागरूकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी के नेतृत्व में झारखंड को मिल रहा नया आयाम : अजय राय
    Next Article BREAKING : जनता को समर्पित 4.18 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर, नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.