Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jun, 2026 ♦ 5:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में बड़े पैमाने पर उत्सव, पीएम मोदी मुख्य कार्यक्रम में होंगे शामिल
    देश

    वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में बड़े पैमाने पर उत्सव, पीएम मोदी मुख्य कार्यक्रम में होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2025Updated:November 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वंदे मातरम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देश के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर 7 नवंबर को देशभर में बड़े पैमाने पर उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय स्तर पर विशेष अभियान की तैयारी कर ली है। इस दिन देश के 150 प्रमुख स्थानों पर एक साथ सामूहिक वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि वंदे मातरम का यह 150वां वर्ष भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है। स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत ने देशवासियों में साहस और राष्ट्रीय चेतना जगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सिर्फ गीत-गायन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की शपथ दिलाई जाएगी। यह अभियान 7 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक संविधान दिवस तक चलेगा।

    भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि स्टेडियम में हजारों लोग एक साथ वंदे मातरम गीत गाएंगे। इसके साथ ही देश के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। उनका कहना था कि यह आयोजन देश में राष्ट्रभक्ति और स्वदेशी के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर होगा।

    वंदे मातरम गीत बंगाल के साहित्यकार बंकिमचंद्र चटोपाध्याय ने लिखा था और यह उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ में प्रकाशित हुआ था। यह गीत बांग्ला और संस्कृत भाषा के मिश्रण में है।

    इस अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, सांस्कृतिक संस्थान, मंदिर और ऐतिहासिक स्थल वंदे मातरम और स्वदेशी संकल्प कार्यक्रमों से सजाए जाएंगे। भाजपा ने सभी राज्यों की इकाइयों से भी इसमें भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

    Also Read : विश्व विजेता भारत की छोरियों ने की PM मोदी मुलाकात, प्रधानमंत्री को भेंट की एक खास जर्सी

    150 वर्ष आनंदमठ इंदिरा गांधी स्टेडियम देशभक्ति प्रधानमंत्री मोदी बंकिमचंद्र चटोपाध्याय भाजपा राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम संविधान दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वदेशी अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविश्व विजेता भारत की छोरियों ने की PM मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री को भेंट की एक खास जर्सी
    Next Article बिहार चुनाव 2025 : CM नीतीश और बेटे निशांत ने किया मतदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 7, 2026
    झारखंड

    1000 रुपये पहुंचा गैस सिलेंडर, रसोई चलाना हुआ और महंगा

    June 7, 2026
    ट्रेंडिंग

    अन्नामलाई ने भाजपा से किया रिजाइन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

    June 5, 2026
    Latest Posts

    टुंडी में हाथियों का कहर, दो घर तोड़े, अनाज भी चट कर गये 

    June 9, 2026

    पलामू में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

    June 9, 2026

    तकनीकी त्रुटि के कारण परिमल नथवानी का नामांकन अटका, आयोग के फैसले का इंतजार

    June 9, 2026

    गूगल पर फर्जी नंबर डालकर उड़ा लेते थे लोगों की जमा-पूंजी, देवघर पुलिस ने दबोचे 3 साइबर अपराधी

    June 9, 2026

    मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की चेतावनी, 3 दिन में काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई

    June 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.