Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड में यहां पोस्टर चिपकाकर माओवादियों ने फैलाया दहशत, लोगों से वोट बहिष्कार का आह्वान
    क्राइम

    झारखंड में यहां पोस्टर चिपकाकर माओवादियों ने फैलाया दहशत, लोगों से वोट बहिष्कार का आह्वान

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिले में भाकपा माओवादियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. बीती शाम पेंक नारायणपुर और नावाडीह थाना क्षेत्र के पलामू और सारुबेड़ा इलाकों में माओवादियों ने जगह-जगह पोस्टर चिपकाकर लोगों से वोट बहिष्कार करने की अपील की. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है और ग्रामीणों में भय का वातावरण व्याप्त है.

    पोस्टर में क्या लिखा?

    माओवादियों ने अपने पोस्टरों में चुनाव बहिष्कार की अपील की है. पहले पोस्टर में लिखा था, “वोट क्यों? जंगल, जंगल, जमीन से बेदखल करने के लिए वोट का बहिष्कार करें.” दूसरे पोस्टर में, माओवादी नेताओं ने मजदूरों, किसानों और उत्पीड़ित वर्ग से एकजुट होकर चुनावों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है. भाकपा माओवादियों ने नोटा (None of the Above) को भी ‘वर्तमान संसदीय व्यवस्था का पर्दा’ बताया और लोगों से इसे भी नकारने की अपील की. एक अन्य पोस्टर में, माओवादी समूह ने बीजेपी को ‘किसान विरोधी’ करार देते हुए, चुनाव में वोट देने से बचने की बात कही. इसमें लिखा था, “किसान विरोधी कृषि कानून और मजदूर विरोधी श्रम कानून बनाने वाले फासीवादी बीजेपी को पहचानो, वोट मांगने आए तो मार भगाओ, और इस फर्जी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करें.”

    क्या कहते हैं स्थानीय लोग

    नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट इलाके के ग्रामीणों का कहना है कि शाम को बाइक पर सवार दो व्यक्ति उनके इलाके में आए और चुनाव बहिष्कार के पोस्टर जगह-जगह चिपका गए. इस घटना के बाद, ग्रामीणों के बीच डर और तनाव का माहौल है. यह पहला मामला नहीं है जब माओवादी चुनावों के खिलाफ इस तरह की अपील कर रहे हैं. इससे पहले, पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर क्षेत्र में भी माओवादियों ने पहले चरण के मतदान के दिन पोस्टर चिपकाकर वोट बहिष्कार की अपील की थी.

    पुलिस ने इलाके में तेज की गश्त

    इस घटना के बाद, पुलिस ने इलाके में गश्त तेज कर दी है और माओवादियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माओवादी गुटों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और उन तक पहुंचने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

    Also Read: हिमंता-निशिकांत पहुंचे धनवार के निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के आवास, बीजेपी को समर्थन पर सस्पेंस बरकरार

    anti-BJP anti-farmer anti-labour Bokaro CPI Maoist election appeal election boycott fascist fear in elections jharkhand Manoharpur Maoist activities Maoist group Maoists Nawadih NOTA Penk Narayanpur police operation police patrol poster pasting rural reaction Terror Uparghat vote boycott voting boycott West Singhbhum उपरघाट किसान विरोधी ग्रामीण प्रतिक्रिया चुनाव अपील चुनाव बहिष्कार चुनाव में डर झारखंड दहशत नावाडीह नोटा पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अभियान पुलिस गश्त पेंक नारायणपुर पोस्टर चिपकाना फासीवादी बीजेपी विरोध बोकारो भाकपा माओवादी मजदूर विरोधी मनोहरपुर माओवादियों माओवादी गतिविधियां माओवादी गुट वोट बहिष्कार वोटिंग बहिष्कार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिमंता-निशिकांत पहुंचे धनवार के निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के आवास, बीजेपी को समर्थन पर सस्पेंस बरकरार
    Next Article जमशेदपुर में  युवक की गोली मारकर ह’त्या, एक घायल 

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.