Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सरकारी नौकरी का लालच देकर लाखों की ठगी, आरोपी मनीष कुमार की जमानत अर्जी खारिज
    झारखंड

    सरकारी नौकरी का लालच देकर लाखों की ठगी, आरोपी मनीष कुमार की जमानत अर्जी खारिज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: रांची में बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले आर्याव्रत एसोसिएट कंपनी के संचालक मनीष कुमार की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने मंगलवार को यह आदेश दिया। मनीष कुमार फिलहाल जेल में बंद है।

    नामकुम थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया, द्वारिकापुरी स्थित इस कंपनी का संचालन दिल्ली से अमरेंद्र सिंह करता था, जबकि रांची में दरभंगा निवासी मुरारी यादव जिम्मेदार था। आरोप है कि युवाओं को सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये वसूले जाते थे।

    20 वर्षीय वीर भगत सिंह सरदार की शिकायत पर कार्रवाई हुई। उसने बताया कि कृषि विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया गया और 2000 रुपये का फॉर्म शुल्क मांगा गया। इसके बाद 31 हजार रुपये की मांग की गई, जिसमें से उसने 11 हजार रुपये दिए। इंटरव्यू के बाद ट्रेनिंग के नाम पर साइकोलॉजी पढ़ाया जाने लगा, जहां पहले से सैकड़ों युवा मौजूद थे।

    आरोप है कि जब युवक ने आपत्ति जताई तो मनीष कुमार ने उसे बंधक बना लिया और 50 हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत पर 5 जुलाई को CID ने छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। इस मामले में कुल 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    Aryavrat Associate bail rejected CID investigation Court News fraud Jharkhand crime job scam Namkum Police Station ranchi news unemployed youth scam
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिकाय चुनाव में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को दी टाइमलाइन तय करने की चेतावनी
    Next Article नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब लड़कियां भी करेंगी पढ़ाई, CM ने किया ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.