Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निकाय चुनाव में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को दी टाइमलाइन तय करने की चेतावनी
    झारखंड

    निकाय चुनाव में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को दी टाइमलाइन तय करने की चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनाव में देरी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत में अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया समय पर शुरू न करने पर नाराजगी जताई। मुख्य सचिव और नगर विकास सचिव कोर्ट में सशरीर मौजूद रहे। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख तय की है। यह जानकारी हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने दी।

    कोर्ट की सख्त टिप्पणी :

    हाईकोर्ट ने कहा कि उसके आदेशों की लगातार अनदेखी हो रही है। कोर्ट ने मुख्य सचिव से पूछा कि उनके खिलाफ अवमानना कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। कोर्ट ने निकाय चुनाव के लिए टाइमलाइन तय करने का निर्देश दिया। इससे पहले 18 जुलाई 2025 को कोर्ट ने कहा था कि झारखंड में संवैधानिक तंत्र फेल हो गया है।

    क्या है मामला :

    पूर्व पार्षद रोशनी खलखो और अन्य ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि 4 जनवरी 2024 को हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में निकाय चुनाव कराने का आदेश दिया था, जिसे खंडपीठ में चुनौती देने पर भी खारिज कर दिया गया। फिर भी सरकार ट्रिपल टेस्ट का बहाना बनाकर चुनाव टाल रही है। कोर्ट ने साफ कहा था कि ट्रिपल टेस्ट की आड़ में चुनाव नहीं रोके जा सकते।

    जनवरी 2025 में हुई सुनवाई में कोर्ट ने चार महीने में चुनाव कराने का निर्देश दिया था और निर्वाचन आयोग को एक सप्ताह में संशोधित मतदाता सूची देने को कहा था। उस दौरान मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कोर्ट को बताया था कि ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और चार महीने में चुनाव हो जाएंगे।

    ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट :

    21 अगस्त 2025 को ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में ओबीसी (OBC) मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। जनसंख्या का विवरण इस प्रकार है :

    • सामान्य (General) : 34.82%
    • बीसी-1 (BC-1): 31.36%
    • बीसी-2 (BC-2): 14.34%
    • एससी (SC) : 11.24%
    • एसटी (ST) : 8.24%

    रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी आरक्षण का प्रावधान कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही तय होगा। अब यह देखना बाकी है कि सरकार इस रिपोर्ट को कितनी गंभीरता से लेती है।

    Also Read : हजारीबाग में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, बनेंगे 57 नए स्वास्थ्य उप केंद्र : डीसी

    Jharkhand civic elections Jharkhand high court Jharkhand High Court strict on delay in civic elections Jharkhand High Court warns Chief Secretary to fix timeline झारखंड निकाय चुनाव झारखंड हाईकोर्ट झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को दी टाइमलाइन तय करने की चेतावनी निकाय चुनाव में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBPSC ने निकाली 218 HOD पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
    Next Article सरकारी नौकरी का लालच देकर लाखों की ठगी, आरोपी मनीष कुमार की जमानत अर्जी खारिज

    Related Posts

    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Latest Posts

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.