Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, कहा: BJP के बेदखल होते ही वक्फ…
    देश

    ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, कहा: BJP के बेदखल होते ही वक्फ…

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक्फ कानून के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में मुस्लिम धर्मगुरुओं और इमामों से मुलाकात की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता से बेदखल होते ही वक्फ संशोधन कानून को रद्द कर दिया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा, “बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। जहां हिंसा हुई वहां कांग्रेस की सीट है।”

    ममता बनर्जी ने आगे कहा, “मैं सभी इमामों और पुरोहितों का सम्मान करती हूं। हम रबिंद्रनाथ टैगोर की विचारधारा में विश्वास करते हैं। बंगाल में हिंसा भड़काने के लिए बीजेपी की साजिश में मत फंसो।” उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार के वीडियो दिखाकर बंगाल को बदनाम किया जा रहा है और फेक न्यूज फैलाई जा रही है।

    ममता बनर्जी ने कहा, “बीजेपी झूठे वीडियो दिखाकर बदनाम कर रही है। बॉर्डर सुरक्षा बीएसएफ की जिम्मेदारी है। बंगाल पर बोलना है तो मेरे सामने बोलो। हमने बंगाल को बदनाम करने के लिए फेक मीडिया रिपोर्ट पकड़ी है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वक्फ कानून को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी।

    ममता बनर्जी ने कहा कि वे इस कानून को रद्द करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी और मुस्लिम समुदाय के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा, “वक्फ कानून को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए मैंने इमामों के साथ बैठक की जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष सैफुल्लाह रहमानी, AIMPLB के महासचिव फज़लुर्रहीम मुजद्दीदी और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम समेत कई मुस्लिम धर्मगुरु और इमाम मौजूद रहे।”

    ममता बनर्जी की पार्टी ने संसद में भी बिल का विरोध किया था और जब बिल पास हो गया, राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई तब ममता बनर्जी ने कहा था कि वे इस कानून को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी। ममता बनर्जी की पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा नए कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़ा तालाब और हरमू नदी की सफाई पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब
    Next Article जमशेदपुर के जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में IG-SP ने सुनी लोगों की समस्या

    Related Posts

    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.