Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बड़ा तालाब और हरमू नदी की सफाई पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब
    झारखंड

    बड़ा तालाब और हरमू नदी की सफाई पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 16, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सफाई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के जल स्रोतों, नदियों और विशेष रूप से रांची के बड़ा तालाब और हरमू नदी की साफ-सफाई एवं संरक्षण को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। चीफ जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार से साफ-सफाई को लेकर विस्तृत जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 9 जून को होगी।

    सफाई
    हरमू नदी, रांची

    सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम की ओर से अधिवक्ता एल.सी.एन. शाहदेव ने बताया कि 10-11 अप्रैल को हरमू नदी की सफाई कराई गई थी। साथ ही समय-समय पर सफाई का काम किया जाता है। उन्होंने सफाई से जुड़ी तस्वीरें भी कोर्ट में प्रस्तुत कीं। कोर्ट ने इन बातों को शपथ पत्र के रूप में दाखिल करने का निर्देश दिया।

    वहीं, झारखंड सिविल सोसाइटी की ओर से अधिवक्ता खुशबू कटारुका ने कहा कि जब तक बड़ा तालाब की गहराई में जमी गाद को नहीं हटाया जाएगा, तब तक उसकी सफाई अधूरी रहेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि हरमू नदी में कई घरों का सॉलिड वेस्ट सीधे गिर रहा है, जिससे नदी प्रदूषित हो रही है।

    सफाई
    बड़ा तालाब, रांची

    सरकार की ओर से बताया गया कि बड़ा तालाब की गाद निकालने के लिए नगर विकास विभाग ने पहले जुडको से संपर्क किया था, लेकिन जुडको ने इसमें विशेषज्ञता नहीं होने की बात कही। इसके बाद जल संसाधन विभाग को इस काम के लिए पत्र लिखा गया है। कोर्ट ने इस विषय में भी विस्तृत जवाब मांगा है।

    इसके अलावा, सरकार ने कोर्ट को बताया कि राज्य के सभी जिलों में जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने के लिए बनी टास्क फोर्स की रिपोर्ट अभी पूरी नहीं आई है और कुछ जिलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

    गौरतलब है कि रांची के जलस्रोतों की सफाई और अतिक्रमण को लेकर प्रकाशित खबरों पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका में बदल दिया था। कोर्ट पहले ही सरकार को सभी जिलों में जल स्रोतों की स्थिति, अतिक्रमण और संरक्षण से संबंधित जानकारी देने का निर्देश दे चुका है।

    Also Read : 124 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक 2028 में होगी वापसी, यहां बनेगा अस्थायी स्टेडियम

    9 जून सुनवाई Bada Talab Bada Talab silt Chief Justice M.S. Ramachandra Rao cleanliness drive court directive Environmental Protection Harmu river Harmu River cleaning High Court hearing Jharkhand Government Jharkhand high court JUDCO June 9 hearing public interest litigation Ranchi High Court ranchi news river cleaning suo motu cognizance urban development department water resources water source conservation water source encroachment कोर्ट निर्देश चीफ जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव जनहित याचिका जल संसाधन जल स्रोत अतिक्रमण जल स्रोत संरक्षण जुडको झारखंड सरकार झारखंड हाईकोर्ट नगर विकास विभाग नदियों की सफाई पर्यावरण संरक्षण बड़ा तालाब बड़ा तालाब गाद रांची समाचार रांची हाईकोर्ट साफ-सफाई अभियान स्वतः संज्ञान हरमू नदी हरमू नदी सफाई हाईकोर्ट सुनवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस लाइन में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में IG, DIG सह SSP, सिटी SP ने सुनी लोगों की फरियाद
    Next Article ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, कहा: BJP के बेदखल होते ही वक्फ…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.