Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर चुनौती पेश, सोमवार को होगी दोबारा सुनवाई
    Uncategorized

    ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर चुनौती पेश, सोमवार को होगी दोबारा सुनवाई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SIR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर जारी विवाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सीएम ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में इस प्रक्रिया के खिलाफ पेश हुईं।

    सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए ममता बनर्जी को अपनी बहस के लिए वकील को मौका देने और जवाब दाखिल करने के लिए दो दिन का समय दिया। अगली सुनवाई सोमवार को होगी। सुनवाई से पहले ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के घर से सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना हुईं। ममता ने कोर्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है, जबकि अन्य राज्यों जैसे असम में ऐसी प्रक्रिया नहीं चल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले फेज में 58 लाख और दूसरे फेज में 1.30 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए। उनका कहना था कि लॉजिकल अंतर को हटाने का निर्णय DO या ERO द्वारा होना चाहिए, न कि माइक्रो-ऑब्जर्वर द्वारा।

    सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ममता ने यह भी कहा कि कई बीएलओ और नागरिक इस प्रक्रिया में परेशान हुए हैं और इसमें मरने वाले भी हुए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर ‘व्हाट्सऐप आयोग’ होने का तंज भी किया। सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और विपुल एम. पंचोली शामिल हैं, ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने बंगाली उच्चारण के मुद्दे पर टिप्पणी की, जिस पर ममता बनर्जी ने बीच में टिप्पणी की।

    सीएम ने कोर्ट में नई अर्जी भी दी, जिसमें उन्होंने अपील की कि SIR प्रक्रिया के दौरान किसी भी वोटर का नाम हटाया न जाए और राज्य में वोटर वेरिफिकेशन के लिए विभिन्न दस्तावेज़ों को स्वीकार करने का निर्देश दिया जाए। इनमें आधार, परमानेंट रेजिडेंस सर्टिफिकेट, पंचायत रेजिडेंस सर्टिफिकेट, फैमिली रजिस्टर, सोशियो-इकोनॉमिक जाति जनगणना डेटा और जमीन/घर अलॉटमेंट सर्टिफिकेट शामिल हैं।

    इस बीच, शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ममता बनर्जी के कदमों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया एकतरफा तरीके से हो रही है और अगर भाजपा की मनमानी जारी रही, तो वे कानूनी लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। इस घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक और कानूनी विवाद और गहरा गया है।

    Also Read : BNSS लागू पर CrPC के तहत FIR : अम्बा प्रसाद बोलीं- झारखंड में ‘मृत कानून’ से चल रही पुलिसिंग

    2026 Assembly Elections Abhishek Banerjee CJI Suryakant CJI सूर्यकांत Election Commission election dispute legal battle Mamata Banerjee Priyanka Chaturvedi SIR Special Intensive Revision state government Supreme Court Trinamool Congress Voter List West Bengal अभिषेक बनर्जी कानूनी लड़ाई चुनाव आयोग चुनाव विवाद तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल प्रियंका चतुर्वेदी ममता बनर्जी राज्य सरकार विधानसभा चुनाव 2026 वोटर लिस्ट सुप्रीम कोर्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव : भाजपा समर्थित रौशनी खलखो ने रांची मेयर के लिए किया नामांकन
    Next Article कांटाटोली–सिरमटोली फ्लाईओवर पहुंचे एसडीएम, निर्माण की प्रगति का लिया जायजा

    Related Posts

    आदिवासी

    पश्चिम बंगाल: ‘फर्जी आदिवासी’ नपेंगे, लाभार्थी के साथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले भी रडार पर

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Latest Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.