Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मल्लिकार्जुन खरगे ने NDA पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के षड्यंत्र को करना होगा बेनकाब
    ट्रेंडिंग

    मल्लिकार्जुन खरगे ने NDA पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के षड्यंत्र को करना होगा बेनकाब

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खरगे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Buxar : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार के बक्सर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक धरोहर और महात्मा गांधी, महात्मा बुद्ध, गुरु गोविंद सिंह जैसे महान व्यक्तित्वों की धरती पर अपने संबोधन की शुरुआत की. खरगे ने कहा, “मैं बिहार के उन सभी लोगों को नमन करता हूं जिनके विचार आज देश-दुनिया में याद किए जाते हैं. महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन चंपारण से शुरू किया था, जो आजादी की लड़ाई से जुड़ा था.”

    उन्होंने ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान रैली’ का जिक्र करते हुए कहा, “यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम इस महान धरती पर आए हैं, जो संविधान सभा के प्रोटेम अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा की भूमि है.” खरगे ने बिहार की ऐतिहासिक भूमि की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध ने यहां तपस्या कर ज्ञान प्राप्त किया और उनके शांति संदेश को पूरी दुनिया मानती है. इसके अलावा उन्होंने गुरु गोविंद सिंह और अन्य महापुरुषों का भी उल्लेख किया, जिनका योगदान बिहार की धरती से जुड़ा है.

    एनडीए पर निशाना

    कांग्रेस अध्यक्ष ने PM नरेंद्र मोदी और बिहार के CM नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उनकी जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है, न कि बिहार के विकास के लिए. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पहले इंडिया गठबंधन के पक्ष में होते हैं, फिर भाजपा के पास लौट आते हैं. “यह देश के लिए सही नहीं है,” खरगे ने कहा.

    केंद्र सरकार पर आरोप

    खरगे ने केंद्र सरकार पर भी तीखा हमला किया और कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम जानबूझकर चार्जशीट में डाला गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बदले की भावना से किया जा रहा है. “हम डरने वाले नहीं हैं. हमें लोगों के बीच जाकर भाजपा के षड्यंत्र को बेनकाब करना होगा,” उन्होंने कहा.

    राहुल गांधी का बिहार दौरा

    इससे पहले राहुल गांधी भी सात अप्रैल को बिहार आए थे. बेगूसराय में पदयात्रा और पटना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य गरीब, कमजोर, दलित, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लोगों को सम्मान देना और उन्हें आगे बढ़ाना है. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार मजबूती से मैदान में है और पार्टी के नेताओं ने भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है.

    Also Read : नदी के नीचे 22 मीटर की गहराई में बनाया गया यह मेट्रो स्टेशन, देखिये पहली झलक

    Bihar Bihar Assembly Elections Buxar Champaran Congress President Mallikarjun Kharge Constituent Assembly Great Personalities Guru Gobind Singh historical heritage Importance of Bihar. Jai Bapu Jai Bhim Jai Constitution Rally Mahatma Buddha Mahatma Gandhi Peace Message Protem Speaker Sachchidanand Sinha Satyagraha Movement ऐतिहासिक धरोहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरु गोविंद सिंह चंपारण जय बापू जय भीम जय संविधान रैली प्रोटेम अध्यक्ष बक्सर बिहार बिहार की महत्ता बिहार विधानसभा चुनाव महात्मा गांधी महात्मा बुद्ध महापुरुष शांति संदेश सच्चिदानंद सिन्हा सत्याग्रह आंदोलन संविधान सभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशानदार एयर शो का भव्य समापन, फाइटर प्लेंस की हैरतअंगेज करतब देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
    Next Article केंद्रीय गृह सचिव इस दिन आएंगे झारखंड, आला अधिकारियों के साथ होगी बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.