Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक : हेलीकॉप्टर हेलीपैड के गड्ढे में फंसा
    देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक : हेलीकॉप्टर हेलीपैड के गड्ढे में फंसा

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2025Updated:October 22, 2025No Comments2 Mins Read90
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    द्रौपदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह केरल के प्रमदम में राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में उनके वायु सेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान नया बना कंक्रीट हेलीपैड धंस गया, जिससे हेलीकॉप्टर एक गड्ढे में फंस गया। गनीमत रही कि इस घटना से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    #WATCH | Kerala: A portion of the helipad tarmac sank in after a chopper carrying President Droupdi Murmu landed at Pramadam Stadium. Police and fire department personnel deployed at the spot physically pushed the helicopter out of the sunken spot. pic.twitter.com/QDmf28PqIb

    — ANI (@ANI) October 22, 2025

    क्यों हुआ हादसा?

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए आखिरी समय में जगह तय की गई थी। इसके लिए मंगलवार देर रात हेलीपैड तैयार किया गया, लेकिन कंक्रीट पूरी तरह सूख नहीं पाया। हेलीकॉप्टर के भारी वजन के कारण लैंडिंग के समय हेलीपैड धंस गया और गड्ढे बन गए। लैंडिंग के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गईं। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने हेलीकॉप्टर को गड्ढे से निकालने का प्रयास किया।

    पहले कहां होनी थी लैंडिंग?

    अधिकारी ने बताया कि पहले हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पंबा के पास निलक्कल में होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण प्रमदम में लैंडिंग करानी पड़ी। कंक्रीट के जमने से पहले ही हेलीकॉप्टर उतरने से यह हादसा हुआ।

    राष्ट्रपति का दौरा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय दक्षिणी राज्यों के दौरे पर हैं। मंगलवार शाम वे तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं। बुधवार को वे पथनमथिट्टा जिले में सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए गईं। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, और प्रशासन इसकी जांच में जुट गया है।

    Also read : तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान : जीविका दीदियों को सरकारी कर्मी का दर्जा, 30 हजार वेतन और ब्याज मुक्त ऋण

    President Draupadi Murmu's security lapse: Helicopter stuck in a ditch at the helipad राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो स्टील प्लांट में हादसा : इलेक्ट्रिकल फ्लैश से दो मजदूर झुलसे, अस्पताल में भर्ती
    Next Article छठ महापर्व पर रांची में बदलेंगे ट्रैफिक नियम, भारी वाहनों की एंट्री पर भी रहेगी रोक

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026
    Latest Posts

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.